Hardoi News: गाली-गलौज व मारपीट के बाद मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, शेष की तलाश जारी

थाना माधौगंज पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त रोहित पुत्र गुरुप्रसाद निवासी ग्राम गाजू थाना कछौना जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्ता...

May 5, 2025 - 23:10
 0  65
Hardoi News: गाली-गलौज व मारपीट के बाद मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, शेष की तलाश जारी

By INA News Hardoi.

बीते 22 अप्रैल को अजय कुमार पुत्र नन्हेलाल निवासी ग्राम बसन्तपुरवा थाना माधौगंज जनपद हरदोई द्वारा थाना माधौगंज पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त रोहित पुत्र गुरुप्रसाद निवासी ग्राम गाजू थाना कछौना जनपद हरदोई सहित कुल 04 नामजद अभियुक्तों द्वारा अजय के परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज व मारपीट कर घायल कर दिया। दिनांक 30.04.2025 को अजय के ताऊ अहिबरन पुत्र डम्बर की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

Also Click: Hardoi News: हरदोई में अवैध खनन पर पुलिस का सख्त प्रहार: JCB, डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

इस सम्बन्ध में थाना माधौगंज पर मु0अ0सं0 97/25 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस बनाम 04 नामजद अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान उपरोक्त अभियोग में धारा 105 बीएनएस की वृद्धि की गयी।

थाना माधौगंज पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त रोहित पुत्र गुरुप्रसाद निवासी ग्राम गाजू थाना कछौना जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास जारी है। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow