Hardoi : हरदोई में एसपी के निर्देश पर सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन
दौड़ पुलिस लाइन से पीडब्ल्यूडी तिराहा होकर गांधी भवन में समाप्त हुई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। बताया कि सरदार पटेल
हरदोई पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर रिजर्व पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी हुआ।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी और पूर्वी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। पुरुष और महिला पुलिसकर्मी तथा एनसीसी कैडेटों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। दौड़ राष्ट्रीय एकता के संदेश को मजबूत करने के लिए लगाई गई।
दौड़ पुलिस लाइन से पीडब्ल्यूडी तिराहा होकर गांधी भवन में समाप्त हुई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। बताया कि सरदार पटेल ने अपना पूरा जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित किया।
उनका जीवन राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है। रन फॉर यूनिटी का मकसद हर नागरिक में एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना जगाना है। एकता और अखंडता की भावना हर भारतीय का कर्तव्य है। यह दौड़ देश की एकता को मजबूत करने का माध्यम है।
जिले के सभी थानों पर भी रन फॉर यूनिटी के तहत दौड़ का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Also Click : Deoband : तमंचा हाथ में लेकर डांस कर रहा युवक, वीडियो वायरल, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, आरोपी फरार
What's Your Reaction?











