Hardoi : जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा

जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों की हर समस्या का समय पर और प्रभावी समाधान प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपू

By INA News Desk
Oct 31, 2025 - 23:00
38 Views
Hardoi : जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा
Hardoi : जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा

हरदोई विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। इसमें जिले के औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों की समस्याओं, लंबित मामलों और आधारभूत सुविधाओं पर विस्तार से बातचीत हुई।

जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों की हर समस्या का समय पर और प्रभावी समाधान प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति, सड़क, जल निकासी और अन्य जरूरी सुविधाओं की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खराब बिजली के खंभों की तुरंत मरम्मत कराएं और बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता सुधारें।कोई मामला समय सीमा से ज्यादा लंबित न रहे। हर शिकायत या आवेदन का निर्धारित समय में निपटारा हो। उद्यमियों के साथ लगातार समन्वय रखकर उनकी व्यावहारिक समस्याओं का स्थायी हल करें ताकि जिले में औद्योगिक विकास की गति बढ़े।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व प्रियंका सिंह, उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे।

Also Click : Deoband : तमंचा हाथ में लेकर डांस कर रहा युवक, वीडियो वायरल, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, आरोपी फरार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow