Hardoi : मंसूरपुर में ट्रांसफार्मर में आग से हड़कंप, आधा गांव अंधेरे में, पावर हाउस की लापरवाही
उस दिन गांव में साप्ताहिक बाजार लगा था, और दूर-दूर से आए दुकानदार अपनी दुकानें सजा चुके थे। लेकिन ट्रांसफार्मर से निकलती आग और धुएं को देखकर कई दुकानदारों
Report : अभिषेक त्रिवेदी
हरदोई : जिले के अरवल थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव में बीच बाजार में लगे ट्रांसफार्मर में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना 14 सितंबर, 2025 को दोपहर 11 बजे की है। आग की सूचना स्थानीय लोगों ने आसपास के निवासियों को दी और पलिया पावर हाउस को भी सूचित करने की कोशिश की, लेकिन पावर हाउस कर्मचारियों ने फोन नहीं उठाया, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई।
उस दिन गांव में साप्ताहिक बाजार लगा था, और दूर-दूर से आए दुकानदार अपनी दुकानें सजा चुके थे। लेकिन ट्रांसफार्मर से निकलती आग और धुएं को देखकर कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें नहीं लगाईं। स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
आग के कारण ट्रांसफार्मर पूरी तरह खराब हो गया, जिससे गांव का आधा हिस्सा अंधेरे में डूब गया। ग्रामीणों का कहना है कि पावर हाउस की ओर से इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है, और बिजली आपूर्ति बहाल करने में देरी हो रही है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में डर और असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है, क्योंकि बाजार जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थान पर आग लगने से बड़ा हादसा हो सकता था।
Also Click : Sambhal : धार्मिक ग्रंथों व आस्थाओं पर टिप्पणी करने वालों पर सख्त कानून बने - AIMIM
What's Your Reaction?











