हरदोई पुलिस की ईमानदारी- सोने के गहने और नकदी से भरा खोया पर्स महिला को सुरक्षित लौटाया

हरदोई पुलिस ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए पिहानी चुंगी पर मिला सोने के जेवर और नकदी से भरा पर्स पहचान सत्यापन के बाद पीड़िता को सुरक्षित लौटाया।

Aug 29, 2026 - 14:10
9 Views
हरदोई पुलिस की ईमानदारी- सोने के गहने और नकदी से भरा खोया पर्स महिला को सुरक्षित लौटाया

हरदोई में कोतवाली देहात पुलिस ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए सोने के जेवर और नकदी से भरा गुम हुआ पर्स ढूंढकर पीड़िता को सकुशल सौंप दिया। पिहानी चुंगी के पास गश्त के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों को सड़क पर एक लावारिस पर्स मिला था। जांच करने पर उसमें सोने की चेन, अंगूठी, 2,088 रुपये नकद और एक एटीएम कार्ड मिला, जिस पर कल्पना देवी नाम लिखा था।

पुलिस टीम ने तुरंत पर्स के असली मालिक का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू की। आसपास के दुकानदारों से पूछताछ करने और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्रसारित करने के बाद भूरा टिकुर निवासी कल्पना देवी से संपर्क हुआ। पूरी जांच और पहचान सत्यापन के बाद पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराते हुए सारा कीमती सामान सुरक्षित रूप से पीड़िता को वापस कर दिया गया। अपना खोया हुआ सारा सामान सुरक्षित पाकर कल्पना देवी ने पुलिसकर्मियों की तत्परता और ईमानदारी की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य में कांस्टेबल तेज बहादुर सिंह और कांस्टेबल मोहनीश कुमार की भूमिका प्रमुख रही।

Also Read- Delhi Cyber Crime: रिटायर्ड कर्नल को डिजिटल अरेस्ट कर 15.50 लाख की ठगी, कंबोडिया-दुबई सिंडिकेट के 4 आरोपी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow