Hardoi : संडीला पुलिस ने चोरी के मामले में अभियुक्त को मोबाइल व नगदी सहित किया गिरफ्तार

मामला 16 अगस्त 2025 का है, जब वादी पारसनाथ पुत्र अर्जुन सिंह निवासी थाना संडीला ने तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके मकान से मोबाइल, नगदी और आभूष

Oct 2, 2025 - 23:29
 0  22
Hardoi : संडीला पुलिस ने चोरी के मामले में अभियुक्त को मोबाइल व नगदी सहित किया गिरफ्तार
Hardoi : संडीला पुलिस ने चोरी के मामले में अभियुक्त को मोबाइल व नगदी सहित किया गिरफ्तार

हरदोई। थाना संडीला पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन और 260 रुपये नगदी बरामद किया है।

मामला 16 अगस्त 2025 का है, जब वादी पारसनाथ पुत्र अर्जुन सिंह निवासी थाना संडीला ने तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके मकान से मोबाइल, नगदी और आभूषण चोरी कर लिये हैं। इस संबंध में थाना संडीला पर मु0अ0सं0 310/25 धारा 305 (a) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान इस मुकदमे में धारा 317 (2) बीएनएस की भी वृद्धि की गई।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त गोविन्द सक्सेना पुत्र रिंकू निवासी मुरारनगर थाना संडीला, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन और 260 रुपये नगदी बरामद हुए हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रजनीकांत पाण्डेय, उ0नि0 मोहित चौहान, हे0का0 रविन्द्र मौर्या और का0 अर्जुन सिंह थाना संडीला शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Click : Hardoi : हरदोई में अग्रवाल धर्मशाला में भव्य डांडिया नाइट महोत्सव का आयोजन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow