Hardoi : सवायजपुर विधायक ने भुसेहरा गांव में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से संवाद कर सुनीं समस्याएं
इस चौपाल के दौरान प्रशासनिक अमला और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी अंकित तिवारी, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र राना, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश पाल, ब्लॉक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप, प्रधान संघ अध्यक्ष भारती सिंह और ग्राम प्रधान
हरदोई जिले के सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने विकास खंड हरपालपुर के ग्राम भुसेहरा में आयोजित रात्रि चौपाल में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने गांव के लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना।
विधायक ने ग्रामीणों की शिकायतों को ध्यान से सुनकर उनके जल्द समाधान के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।
इस चौपाल के दौरान प्रशासनिक अमला और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी अंकित तिवारी, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र राना, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश पाल, ब्लॉक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप, प्रधान संघ अध्यक्ष भारती सिंह और ग्राम प्रधान रारा यादव सहित कई अन्य क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
सभी अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के दिलाने का भरोसा दिया। चौपाल में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामवासियों ने अपनी बात विधायक के सामने रखी।
Also Click : Hardoi : विधायक आशीष सिंह आशू को उद्यान विभाग की कॉफी टेबल बुक भेंट की गई
What's Your Reaction?




