Hardoi : पुलिस अधीक्षक ने थाना सांडी का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के साथ थाना सांडी क्षेत्र के मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले

By INA News Desk
Oct 5, 2025 - 15:51
36 Views
Hardoi : पुलिस अधीक्षक ने थाना सांडी का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Hardoi : पुलिस अधीक्षक ने थाना सांडी का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हरदोई जिले के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने थाना सांडी का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर का दौरा कर कार्यालय, बंदीगृह, कंप्यूटर कक्ष और महिला हेल्प डेस्क का जायजा लिया।थाने के अभिलेखों की जांच की और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के साथ थाना सांडी क्षेत्र के मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त की।इस दौरान उन्होंने आम लोगों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस निरीक्षण से थाने के कामकाज में सुधार और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

Also Click : Deoband : उत्तराखंड के दो शराब तस्कर दबोचे, देसी और अंग्रेजी शराब बरामद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow