Hardoi : आईआर इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों को भावभीनी विदाई, दीर्घ सेवाओं को किया गया नमन

समारोह में सहायक अध्यापक  राजा राम ने 38 वर्ष तथा सहायक अध्यापक (उर्दू) नुसरत कमर साबरी ने 34 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्ति ग्रहण की। दोनों शिक्षकों ने अपने कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान

Apr 8, 2026 - 19:27
108 Views
Hardoi : आईआर इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों को भावभीनी विदाई, दीर्घ सेवाओं को किया गया नमन
Hardoi : आईआर इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों को भावभीनी विदाई, दीर्घ सेवाओं को किया गया नमन

Report : मुकेश सिंह

संडीला। कस्बा स्थित आई.आर. इंटर कॉलेज में दो वरिष्ठ शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने दोनों शिक्षकों के दीर्घकालिक योगदान को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी।
समारोह में सहायक अध्यापक  राजा राम ने 38 वर्ष तथा सहायक अध्यापक (उर्दू) नुसरत कमर साबरी ने 34 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्ति ग्रहण की। दोनों शिक्षकों ने अपने कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान दिया और अनेक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ द्वारा दोनों शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने विषय के गहन जानकार होने के साथ-साथ अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल रहे हैं।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक बेगम इशरत रसूल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह (राजा मल्हेरा), प्रधानाचार्य अजय शुक्ल सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षणोत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Also Click : Prayagraj : जीवन में आलस्य और प्रमाद का कोई स्थान नहीं होना चाहिए, युवाओं में बढ़ता अध्यात्म का रुझान सुखद संकेत- पुरी शंकराचार्य

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow