Sambhal : बोलेरो लूट के लिए बाप-बेटे का कत्ल: सम्भल से बुलाकर शामली में दी दर्दनाक मौत, 3 बदमाशों का खेल उजागर

धनारी थाना क्षेत्र के गांव मलुआ घेर निवासी पिता-पुत्र 2 अप्रैल को सौंधन बाजार में अपने भाई की भैंस लेकर गए थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को ठेकेदार बताते हुए मेरठ से लेबर ला

Apr 8, 2026 - 19:35
228 Views
Sambhal : बोलेरो लूट के लिए बाप-बेटे का कत्ल: सम्भल से बुलाकर शामली में दी दर्दनाक मौत, 3 बदमाशों का खेल उजागर
Sambhal : बोलेरो लूट के लिए बाप-बेटे का कत्ल: सम्भल से बुलाकर शामली में दी दर्दनाक मौत, 3 बदमाशों का खेल उजागर

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां बोलेरो पिकअप लूटने के लिए बदमाशों ने पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या कर दी। यह सनसनीखेज डबल मर्डर 2 अप्रैल को शुरू हुआ और 6 दिन बाद पुलिस ने इसका खुलासा किया।धनारी थाना क्षेत्र के गांव मलुआ घेर निवासी पिता-पुत्र 2 अप्रैल को सौंधन बाजार में अपने भाई की भैंस लेकर गए थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को ठेकेदार बताते हुए मेरठ से लेबर लाने के लिए बोलेरो पिकअप बुक की। भरोसा कर पिता-पुत्र बदमाशों के बताए स्थान पर पहुंच गए, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा।बदमाश उन्हें शामली ले गए, जहां दोनों की हत्या कर बोलेरो पिकअप लूट ली। 6 अप्रैल को शामली कोतवाली क्षेत्र में पुलिस को दोनों के शव बरामद हुए। परिजनों ने शिनाख्त की और आज शव गांव पहुंचने पर सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। घटना के छह दिन बाद पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बदायूं के एक बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की गोली से आरोपी घायल भी हुआ है। जांच में सामने आया कि कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर के दो सगे भाइयों ने इस वारदात की साजिश रची थी। इनमें से एक भाई मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, बोलेरो बुक कराने के लिए गिरफ्तार बदमाश के नंबर का इस्तेमाल किया गया था। अब पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है। एक बोलेरो पिकअप के लालच में इंसानियत का कत्ल कर दिया गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Also Click : Prayagraj : जीवन में आलस्य और प्रमाद का कोई स्थान नहीं होना चाहिए, युवाओं में बढ़ता अध्यात्म का रुझान सुखद संकेत- पुरी शंकराचार्य

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow