Hardoi : संडीला में नए सभासदों की एंट्री, शपथ ग्रहण समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि
शपथ के साथ ही इन प्रतिनिधियों ने नगर विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिश्रिख सांसद अशोक कुमार रावत मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में
Report : मुकेश सिंह सोमवंशी
संडीला (हरदोई)। नगर पालिका परिषद संडीला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह इस बार खासा चर्चित रहा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों की मौजूदगी ने इसे राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण बना दिया।
समारोह में उपजिलाधिकारी नारायणी भाटिया ने भाजपा सरकार द्वारा नामित सभासद— , अर्पित गुप्ता,अमन बाबू,शिवम सक्सेना, शरद चौरसिया एवं रूचि अस्थाना—को विधिवत शपथ दिलाई। शपथ के साथ ही इन प्रतिनिधियों ने नगर विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिश्रिख सांसद अशोक कुमार रावत मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा पार्टी के अन्य सभासद, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।
वहीं नगर पालिका अध्यक्ष रईस अंसारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध पटेल की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और महत्वपूर्ण बना दिया। शपथ ग्रहण के बाद अब नगरवासियों की निगाहें नए सभासदों के कार्यों पर टिक गई हैं।
संडीला नगर में सड़क, सफाई और जलभराव जैसी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, जिनके समाधान की जिम्मेदारी अब इन नए प्रतिनिधियों के कंधों पर है। नगर की जनता को उम्मीद है कि यह राजनीतिक एकजुटता केवल मंच तक सीमित न रहकर विकास कार्यों में भी दिखाई देगी और संडीला को नई दिशा मिलेगी।
What's Your Reaction?









