Hardoi : मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को शिखाये गए आत्म सुरक्षा के गुण
एस आई विक्रांत गौतम ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए वीमन पावर हेल्पलाइन 1090 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076,डायल 112 नम्बर उपलब्ध है। साइबर अपराध से बचाव
हरदोई। थाना टड़ियावां क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसपुर स्थिति आर एल ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल में टड़ियावां पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आर एल ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल में छात्राओं को उप निरीक्षक विक्रांत गौतम व महिला आरक्षी प्रियंका शर्मा द्वारा आत्मरक्षा सुरक्षा के गुण सिखाये गए और हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई। ततपश्चात जागरूकता रैली निकाली गई। आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर व सरकार द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी।
एस आई विक्रांत गौतम ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए वीमन पावर हेल्पलाइन 1090 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076,डायल 112 नम्बर उपलब्ध है। साइबर अपराध से बचाव के लिए 1930 नंबर का प्रयोग कर सकते हैं।स्वास्थ्य संबंधी एम्बुलेंस के लिए 102 और 108 व बच्चों के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 नम्बर डायल कर सकते है। उन्होंने उक्त हेल्पलाइन नंबरों को नोट व याद करने और जरूरत पड़ने पर इनका सही उपयोग करने की सलाह दी। इस दौरान उप निरीक्षक राजू प्रसाद, कांस्टेबल मोहित वन ,विद्यालय के प्रबंधक अनूप कुमार व प्रधानाचार्य राममूर्ति अन्य पुलिस स्टॉप व छात्राएं मौजूद रही।
Also Click : Lucknow : लंच विद लाडली- किशोरियों को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण मंच
What's Your Reaction?