Hardoi : हरदोई में सड़क सुरक्षा माह के तहत एक दिन में 697 वाहनों का चालान, 1.01 लाख रुपये जुर्माना वसूला
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी/पूर्वी) के पर्यवेक्षण और यातायात प्रभारी तथा कोतवाली शहर पुलिस की टीमों ने शहर के विभिन्न चौरा
हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर चल रहे “सड़क सुरक्षा माह नवम्बर” अभियान के तहत जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ नियम तोड़ने वालों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी/पूर्वी) के पर्यवेक्षण और यातायात प्रभारी तथा कोतवाली शहर पुलिस की टीमों ने शहर के विभिन्न चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के नहीं चलने, तीन सवारी नहीं बैठने, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने और नशे में वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी गई। साथ ही पम्पलेट बांटकर लोगों को नियमों के बारे में जागरूक किया गया।
एक ही दिन में जिले में कुल 697 वाहनों के चालान काटे गए और 1,01,400 रुपये जुर्माना वसूला गया।
यातायात पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस ने जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ये काम किए:
- हेलमेट बांटे गए : 2
- वाहनों पर रिफ्लेक्टर/फॉग लाइट लगाई गईं : 65
- जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए : 17
चालान का विवरण इस प्रकार रहा:
- बिना हेलमेट : 523
- बिना सीट बेल्ट : 25
- नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करना : 32
- तीन सवारी बैठाना : 46
- बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना : 32
- अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन : 19
- गलत नंबर प्लेट : 28
- अन्य कारण : 18
यातायात पुलिस ने बताया कि पूरे नवम्बर माह में इसी तरह चेकिंग और जागरूकता अभियान जारी रहेगा ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए और सभी लोग सुरक्षित यात्रा कर सकें।
Also Click : Hardoi : दो जगह गणना प्रपत्र भरने पर होगी एक साल की जेल या जुर्माना- उप जिला निर्वाचन अधिकारी
What's Your Reaction?











