Hathras : अलीगढ़ मंडलायुक्त संगीता सिंह ने हाथरस में एसआईआर-2026 की समीक्षा की, मतदाता सूची को शुद्ध रखने के निर्देश दिए
18 साल पूरे कर चुके या करने वाले सभी योग्य मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ा जाए। मृत, स्थानांतरित या फर्जी नामों को समय पर हटाया जाए। घर-घर सर्वे में चिन्हित मतदा
हाथरस जिले के कलेक्ट्रेट में अलीगढ़ मंडल की आयुक्त संगीता सिंह का आगमन हुआ। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने फूलों का गुच्छा भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मंडलायुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मतदाता सूची पूरी तरह सही और अद्यतन होनी चाहिए।
18 साल पूरे कर चुके या करने वाले सभी योग्य मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ा जाए। मृत, स्थानांतरित या फर्जी नामों को समय पर हटाया जाए। घर-घर सर्वे में चिन्हित मतदाताओं का सत्यापन कर एएसडीडी सूची को अपडेट रखा जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने आश्वासन दिया कि सभी निर्देशों का पूरी तरह पालन होगा। बैठक में जे.डी.सी. अलीगढ़, मुख्य विकास अधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Also Click : Lucknow : CM योगी ने 'पुलिस मंथन-2025' के समापन पर 16 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया
What's Your Reaction?