Hathras : हाथरस के अलीगढ़ रोड पर तेज रफ्तार टेंपो ने 9 साल के बच्चे को टक्कर मारी, मौके पर मौत, चालक फरार
मृतक बच्चे की पहचान गांव गारबगढ़ी, थाना हाथरस गेट निवासी अशोक के पुत्र आलोक के रूप में हुई है। आलोक सड़क पार कर रहा था तभी अलीगढ़ की ओर से आ रहे टेंपो ने उसे
हाथरस जिले के अलीगढ़ रोड पर चौपाल सागर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सड़क पार कर रहे 9 साल के बच्चे को तेज रफ्तार टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक बच्चे की पहचान गांव गारबगढ़ी, थाना हाथरस गेट निवासी अशोक के पुत्र आलोक के रूप में हुई है। आलोक सड़क पार कर रहा था तभी अलीगढ़ की ओर से आ रहे टेंपो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया।
घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता अशोक अपनी पत्नी और परिवार के साथ अलीगढ़ रोड पर नानऊ के पास चल रहे सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करते हैं। परिवार कुछ समय से निर्माण स्थल के निकट ही रह रहा था। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फरार टेंपो चालक की तलाश जारी है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Also Click : Lucknow : CM योगी ने 'पुलिस मंथन-2025' के समापन पर 16 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया
What's Your Reaction?