Hathras : श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों की सुविधा हेतु डीएम-एसपी ने कांवड़ कैंपों का किया निरीक्षण

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कैंपों में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और वे अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक

By INA News Desk
Jul 11, 2025 - 00:24
1,011 Views
Hathras : श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों की सुविधा हेतु डीएम-एसपी ने कांवड़ कैंपों का किया निरीक्षण
प्रतीकात्मक चित्र

Hathras : श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रियों के सुगम आवागमन एवं सुविधाओं की दृष्टि से जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने हाथरस-अलीगढ़ मार्ग स्थित हतीसा बाईपास से अलीगढ़ सीमा तक विभिन्न स्थलों पर प्रशासन द्वारा स्थापित कांवड़ कैंपों का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हतीसा बाईपास, हाथरस बाईपास, सासनी, ग्राम पंचायत महमूदपुर, विजाहरी, समामाई रुहल एवं मंगलायतन पर लगाए गए कांवड़ कैंपों का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कैंपों में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और वे अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।

जिलाधिकारी ने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात रूट डायवर्जन की स्पष्टता, और कांवड़ यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने एनएचएआई के प्रभारी अधिकारी को आदेश दिया कि मार्गों पर रिफ्लेक्टर युक्त स्टिक लगवाएं, जिससे कांवड़ यात्रियों व वाहनों की लेन स्पष्ट हो सके और दुर्घटनाओं से बचाव संभव हो।सासनी क्षेत्र में वर्षा के कारण जलभराव की समस्या पर भी जिलाधिकारी ने गंभीरता से संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों— एनएचएआई, उप जिलाधिकारी सासनी, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी को समन्वय स्थापित कर तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), जिला विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी (सदर/सासनी), क्षेत्राधिकारीगण, खण्ड विकास अधिकारी, एनएचएआई प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Also Click : Hathras : पं. आशीष शर्मा ने किया संत गया प्रसाद जी के मंदिर में पूजन, बोले, 'मंदिर निर्माण कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता हूं'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow