Hathras : बल्केश्वर धाम में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन नंदोत्सव की धूम, भक्त भाव-विभोर

कथा में सिद्ध गोपाल सेवा ट्रस्ट समिति की टीम को भागवत एवं व्यास पूजन का सौभाग्य मिला। इस अवसर पर दिलीप अग्रवाल, बंटी गौड बस, अरुण गोयल, डॉ. नवनीत

Jan 6, 2026 - 22:36
 0  15
Hathras : बल्केश्वर धाम में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन नंदोत्सव की धूम, भक्त भाव-विभोर
भागवत एवं व्यास पूजन करते सिद्ध गोपाल सेवा ट्रस्ट समिति के संस्थापक सुरेंद्र नाथ चतुर्वेदी

हाथरस के बल्केश्वर महादेव सरक्यूलर रोड स्थित कथा स्थल पर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन नंदोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कथावाचक ने नंद बाबा द्वारा पुत्र कृष्ण के जन्म की खुशी में गोकुल में उत्सव मनाने का भावपूर्ण वर्णन किया। सुनकर पूरा पंडाल भक्ति रस से भर गया। श्रद्धालुओं ने “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारे लगाए। एक-दूसरे को बधाई दी और नृत्य करते हुए लाला के जन्म का उत्सव मनाया। भक्तों ने खिलौने, मिठाई, टॉफी और बिस्कुट बांटे। कथा में सिद्ध गोपाल सेवा ट्रस्ट समिति की टीम को भागवत एवं व्यास पूजन का सौभाग्य मिला। इस अवसर पर दिलीप अग्रवाल, बंटी गौड बस, अरुण गोयल, डॉ. नवनीत वर्मा, तनिष्क अग्रवाल और संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ चतुर्वेदी मौजूद रहे।

कथाव्यास रसराज दास महाराज ने कहा कि प्रहलाद जैसी अटूट भक्ति से ही प्रभु की प्राप्ति होती है। राम के चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि राम मर्यादा पुरुषोत्तम इसलिए कहलाए क्योंकि उन्होंने पिता की आज्ञा मानकर 14 वर्ष का वनवास स्वीकार किया। कलयुग में नाम जप ही उद्धार का सबसे सरल और श्रेष्ठ मार्ग है। उठते-बैठते, सोते-जागते भगवान का नाम स्मरण करने से जीवन कल्याणमय हो जाता है। नंदोत्सव प्रसंग में कृष्ण जन्म की मार्मिक लीला सुनकर भक्त भावुक हो उठे। कंस के अत्याचारों के अंत और प्रभु के अवतरण का वर्णन सुनकर श्रद्धालु आनंद में डूब गए।

आयोजन की व्यवस्थाओं में प्रेमचंद वर्मा, किशोरीरमन वर्मा, प्रवीन वार्ष्णेय, राधारमण वर्मा, राजू लाला, ओमप्रकाश वर्मा, राजकुमार वर्मा, महेश वर्मा, दिलीप वर्मा, बिंटू वर्मा, श्रीनाथ, अमित, बिपिन, विशाल, तरुण, अंकित, अरुण, गोपाल, राम वर्मा, टिंकू वर्मा, योगेश वर्मा, दाऊजी वर्मा, सचिन वर्मा, दाऊदयाल वर्मा, कृष्णा, बिपिन कांत, मनोज वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय, अमरप्रकाश वार्ष्णेय, राजू वार्ष्णेय, अरुण अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, चिराग, गुड्डा, मुकेश शर्मा, अमन बगला, सुरेश अग्रवाल सहित कई लोगों ने सहयोग दिया।

Also Click : Balrampur : पीएचसी सराय खास पर सीएमओ का औचक निरीक्षण, डॉक्टर समेत 5 कर्मचारी अनुपस्थित, वेतन रोकने का आदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow