Hathras : हाथरस में हरि नेत्र चिकित्सालय में नेत्र शिविर: 155 मरीजों की जांच, 51 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मथुरा भेजा

आशीष शर्मा ने मोबाइल फोन पर संस्थान से बात की और हर महीने की 6 तारीख को लगने वाले शिविर को अब महीने में दो बार आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। संस्थान ने सह

Jan 6, 2026 - 22:34
 0  17
Hathras : हाथरस में हरि नेत्र चिकित्सालय में नेत्र शिविर: 155 मरीजों की जांच, 51 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मथुरा भेजा
मरीजों से हाल चाल जानते पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा

हाथरस में कल्याणं करोति संस्था मथुरा द्वारा संचालित श्री जी बाबा नेत्र चिकित्सा संस्थान मथुरा और श्याम स्टील लिमिटेड कोलकाता के सहयोग से हरि नेत्र चिकित्सालय में नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 155 मरीजों ने पंजीकरण कराया और वरिष्ठ चिकित्सकों से नेत्र जांच कराई। नगर पालिका परिषद हाथरस के पूर्व अध्यक्ष आशीष शर्मा ने शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बात की और तीमारदारों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जांच के बाद मोतियाबिंद से ग्रस्त 51 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए जी बाबा नेत्र चिकित्सालय मथुरा भेजा गया।

आशीष शर्मा ने मोबाइल फोन पर संस्थान से बात की और हर महीने की 6 तारीख को लगने वाले शिविर को अब महीने में दो बार आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। संस्थान ने सहमति जताई और जल्द दूसरी तारीख घोषित करने की बात कही। शिविर में डॉ. अनुभव उपाध्याय, डॉ. कशिश चौधरी, कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार, काजल, सोनिया और रामेश्वर दयाल ने विशेष योगदान दिया। यह शिविर गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त नेत्र जांच और मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Also Click : Balrampur : पीएचसी सराय खास पर सीएमओ का औचक निरीक्षण, डॉक्टर समेत 5 कर्मचारी अनुपस्थित, वेतन रोकने का आदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow