Lucknow : उत्तर प्रदेश में अमृत 2.0 योजना के तहत 33 पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी

इन परियोजनाओं से 2,87,801 घरों को नल कनेक्शन दिए जाएंगे। नए नलकूप बनाए जाएंगे, पुराने नलकूपों की मरम्मत होगी, उच्च जलाशयों की सुधार कार्य, वाटर ट्रीटमेंट

Jan 6, 2026 - 22:32
 0  8
Lucknow : उत्तर प्रदेश में अमृत 2.0 योजना के तहत 33 पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
Lucknow : उत्तर प्रदेश में अमृत 2.0 योजना के तहत 33 पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी

उत्तर प्रदेश में अमृत 2.0 योजना के तहत मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय उच्चाधिकार संचालन समिति की 16वीं बैठक हुई। बैठक में कुल 186172.22 लाख रुपये की लागत वाली 33 पेयजल परियोजनाओं को अनुमोदन मिला। इनमें ट्रेंच-1 की 42749.09 लाख रुपये की 5 परियोजनाएं, ट्रेंच-2 की 62329.37 लाख रुपये की 11 परियोजनाएं और ट्रेंच-3 की 81093.76 लाख रुपये की 17 परियोजनाएं शामिल हैं।

इन परियोजनाओं से 2,87,801 घरों को नल कनेक्शन दिए जाएंगे। नए नलकूप बनाए जाएंगे, पुराने नलकूपों की मरम्मत होगी, उच्च जलाशयों की सुधार कार्य, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, पंप हाउस और संबंधित काम किए जाएंगे। ट्रेंच-1 में बुलंदशहर की स्याना नगर पालिका, कुशीनगर की रामकोल नगर पंचायत, वाराणसी के विभिन्न वार्ड क्लस्टर और ट्रान्स वरुणा जलापूर्ति योजना शामिल हैं।

ट्रेंच-2 में वाराणसी के वार्ड क्लस्टर, एटा की जलेसर, प्रतापगढ़ की रानीगंज, महोबा की कबरई, मुजफ्फरनगर, आगरा की फतेहाबाद, सहारनपुर की कई नगर पंचायतें और गोरखपुर नगर निगम की योजना शामिल हैं। ट्रेंच-3 में बांदा, चित्रकूट, झांसी, हाथरस, फतेहपुर, सिद्धार्थनगर, बहराइच, गोण्डा, प्रयागराज, कासगंज, उन्नाव, मिर्जापुर, बाराबंकी की कई नगर पंचायतों की योजनाएं हैं। ये परियोजनाएं राज्य के विभिन्न इलाकों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और लोगों की सुविधा बढ़ाने में मदद करेंगी। बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास पी. गुरुप्रसाद, सचिव नगर विकास अनुज कुमार झा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Balrampur : पीएचसी सराय खास पर सीएमओ का औचक निरीक्षण, डॉक्टर समेत 5 कर्मचारी अनुपस्थित, वेतन रोकने का आदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow