Hathras : हाथरस में Oyo होटल पर पुलिस की छापेमारी, दो युवक और दो युवतियां बरामद

पुलिस ने होटल के रजिस्टर, दस्तावेज तथा पहचान पत्रों की गहन जांच की। यह भी देखा जा रहा है कि होटल प्रबंधन नियमों और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा था

Jan 5, 2026 - 22:44
39 Views
Hathras : हाथरस में Oyo होटल पर पुलिस की छापेमारी, दो युवक और दो युवतियां बरामद
इगलास रोड स्थित ओयो होटल

हाथरस जिले के इगलास रोड पर स्थित रतनगर्भ कॉलोनी के पास एक Oyo होटल में पुलिस ने सूचना के आधार पर अचानक छापेमारी की। टीम ने होटल के विभिन्न कमरों की तलाशी ली, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो युवक और दो युवतियों को अलग-अलग कमरों से बरामद किया। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और आसपास का इलाका उत्तेजित हो उठा।

पुलिस ने होटल के रजिस्टर, दस्तावेज तथा पहचान पत्रों की गहन जांच की। यह भी देखा जा रहा है कि होटल प्रबंधन नियमों और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा था या नहीं। होटल संचालक की भूमिका पर भी संदेह जताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Click : Ayodhya : राम मंदिर अभेद्य किले की तरह बनेगा, 4 किलोमीटर बाउंड्री वॉल और वॉच टावर से होगी मजबूत सुरक्षा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow