Hathras : हाथरस में सम्पूर्ण समाधान दिवस- जिलाधिकारी ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान करना है। शिकायतों को ध्यान से सुनते हुए अधिकारियों को मौके पर बुलाकर
हाथरस जिले में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सिकंदराराऊ में जनसुनवाई हुई। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान करना है। शिकायतों को ध्यान से सुनते हुए अधिकारियों को मौके पर बुलाकर निस्तारण कराने या भूमि तथा अन्य विवादों में सभी पक्षों की मौजूदगी में स्थलीय जांच कर समाधान करने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सफलता का मापदंड है। लापरवाही बरतने या बार-बार एक ही शिकायत आने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
शीतकाल को ध्यान में रखते हुए गौशालाओं में अलाव, चारा, पानी, शेड तथा प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने और शहर के चौराहों तथा रैन बसेरों में अलाव जलाने के निर्देश दिए गए। तहसील सिकंदराराऊ में कुल 108 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया। हाथरस तहसील में 32 में से 4, सादाबाद में 11 में से 2 तथा सासनी में 8 में से 2 शिकायतों का समाधान मौके पर हुआ। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Also Click : Ayodhya : राम मंदिर अभेद्य किले की तरह बनेगा, 4 किलोमीटर बाउंड्री वॉल और वॉच टावर से होगी मजबूत सुरक्षा
What's Your Reaction?











