Hathras : हाथरस शहर में सड़कें बनीं निर्माण सामग्री के अवैध गोदाम, हादसों का खतरा बढ़ा
इस अवैध अतिक्रमण से रोज छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। बाइक सवार गिट्टी पर फिसलकर घायल हो जाते हैं। सड़कें संकरी हो गई हैं, जिससे आमने-सामने आने वाले वाहनों को टकरा
हाथरस शहर की सड़कें अब यातायात के बजाय निर्माण सामग्री के अवैध भंडारण स्थल बन गई हैं। बालू, गिट्टी और बजरी के ढेर सड़कों के किनारे इतने फैले हुए हैं कि पैदल चलने वालों और वाहन चालकों के लिए आवागमन मुश्किल हो गया है। डीआरबी रोड सहित कई प्रमुख मार्गों पर यह समस्या खुलेआम दिख रही है। इस अवैध अतिक्रमण से रोज छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। बाइक सवार गिट्टी पर फिसलकर घायल हो जाते हैं। सड़कें संकरी हो गई हैं, जिससे आमने-सामने आने वाले वाहनों को टकराने का खतरा बना रहता है। तेज हवा चलने पर उड़ती बालू से आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होती है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब कोई व्यक्ति विरोध करता है तो विवाद या मारपीट की स्थिति बन जाती है। यह समस्या केवल शहर तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण सड़कों पर भी निर्माण सामग्री रखकर अतिक्रमण किया जा रहा है। निजी निर्माण कार्यों में बिना अनुमति के सड़क पर सामग्री डालकर कब्जा जमाया जाता है। सरकार सड़क सुरक्षा और यातायात माह के अभियान चलाती है, लेकिन यहां सड़कों पर फैला अतिक्रमण दुर्घटनाओं को बढ़ावा दे रहा है। नागरिक प्रशासन से सवाल कर रहे हैं कि जिम्मेदार विभाग कब इस अव्यवस्था पर ध्यान देंगे और सड़कों को अवैध गोदामों से मुक्त कराएंगे।
Also Click : Ayodhya : राम मंदिर अभेद्य किले की तरह बनेगा, 4 किलोमीटर बाउंड्री वॉल और वॉच टावर से होगी मजबूत सुरक्षा
What's Your Reaction?











