Hathras : सासनी में एसडीएम नीरज शर्मा ने खुद सड़कों पर उतरकर अतिक्रमण हटवाया, दुकानदारों को दी सख्त चेतावनी

अभियान के दौरान एसडीएम नीरज शर्मा खुद मौके पर पहुंचे और दुकानों के बाहर लगाए गए अवैध टीनशेड, तिरपाल और अन्य सामान को हटवाया। प्रशासन ने साफ कहा

By INA News Desk
Dec 25, 2025 - 23:28
63 Views
Hathras : सासनी में एसडीएम नीरज शर्मा ने खुद सड़कों पर उतरकर अतिक्रमण हटवाया, दुकानदारों को दी सख्त चेतावनी
सड़क पर अतिक्रमण हटवाते एसडीएम नीरज शर्मा

हाथरस के सासनी में सड़कों को अतिक्रमण मुक्त और यातायात सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए। एसडीएम नीरज शर्मा के नेतृत्व में तहसील प्रशासन और पुलिस ने मुख्य मार्गों पर जोरदार अभियान चलाया। इस अभियान से दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया।

अभियान के दौरान एसडीएम नीरज शर्मा खुद मौके पर पहुंचे और दुकानों के बाहर लगाए गए अवैध टीनशेड, तिरपाल और अन्य सामान को हटवाया। प्रशासन ने साफ कहा कि सड़क की पटरी पर कोई भी स्थायी या अस्थायी निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कई दुकानदारों ने सड़क पर काफी दूर तक सामान फैला रखा था, जिसे टीम ने तुरंत दुकान के अंदर करवाया।

एसडीएम ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि वे दोबारा सड़क पर अतिक्रमण न करें। ऐसा करने पर जुर्माने के साथ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए सासनी कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर तहसीलदार रजत कुमार समेत राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे। प्रशासन की इस कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली मची, लेकिन आम लोग इसे यातायात बेहतर बनाने वाला अच्छा कदम बता रहे हैं।

Also Click : Delhi : नई दिल्ली में अधिवक्ता रीना एन सिंह ने कहा, भगवान श्री कृष्ण क्षत्रिय थे, यादव नहीं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow