Hardoi News: ग्राम चौपाल में उप मुख्यमंत्री ने योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किये टूल किट व प्रमाण पत्र। 

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक ने सच्चे अर्थो में देश को एक किया। वह शस्त्र व शास्त्र दोनों में विश्वास करते थे। हमारे ....

Mar 22, 2025 - 19:20
41 Views
Hardoi News: ग्राम चौपाल में उप मुख्यमंत्री ने योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किये टूल किट व प्रमाण पत्र। 

Hardoi News: विकास खण्ड हरियावा के ग्राम मुरादपुर में सम्राट अशोक जयंती के उपलक्ष में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम के मुख्य अथिति रहे। कार्यक्रम में बोलते हुए उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक ने सच्चे अर्थो में देश को एक किया। वह शस्त्र व शास्त्र दोनों में विश्वास करते थे। हमारे प्रधानमंत्री भी इसी प्रकार से कार्य कर रहे है। प्रधानमंत्री भी धर्म के मार्ग पर चलते हैं वहीं दूसरी ओर जरूरत पड़ने पर सर्जिकल स्ट्राइक व एयर स्ट्राइक करने की भी ताकत व हिम्मत रखते हैं।

सम्राट अशोक का शासन वर्तमान पाकिस्तान, अफगानिस्तान बांग्लादेश, म्यामार तक विस्तारित था। आज भी पाकिस्तान में सम्राट अशोक से जुड़े चार स्तूप मौजूद है। कलिंग युद्ध के बाद उन्होंने युद्ध का रास्ता छोड़ दिया लेकिन अपनी सुरक्षा के साथ कभी कोई समझौता नहीं किया। केन्द्र व प्रदेश सरकार लोगों के लिए पूरी तरह से समर्पित होकर कार्य कर रही है।

चौपाल में अपने उदगार व्यक्त करते हुए सांसद जयप्रकाश ने उपमुख्यमंत्री के साथ अपने पुराने अनुभवों को साझा किया। इसके अतिरिक्त सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल, विधायक सवायजपुर माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, विधायक गोपामऊ श्याम प्रकाश भी अपने विचार व्यक्त किये।

Also Read- Hardoi News: विधायक ने वितरित कीं व्हीलचेयर, बैसाखी और ट्राई साइकिल, उपकरण पाकर दिव्यांगों के हौसलों को लगे पंख।

उपमुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व टूल किट वितरित किए गए। उनके द्वारा दिव्यांगों को साइकिल भी वितरित की गई। ट्राईसाईकिल पाकर दिव्यांगों के चेहरे पर खुशी छलक पड़ी। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी गण योजनाओं के लाभार्थी वह बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow