किसान मजदूर संगठन का कल प्रदेशव्यापी आंदोलन, हरदोई में डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन, सिंचाई विभाग का करेंगे घेराव
किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में मंगलवार, 07 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में
हरदोई। किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में मंगलवार, 07 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में प्रदेशव्यापी आंदोलन आयोजित किया जाएगा। संगठन के अनुसार प्रत्येक जनपद में संबंधित जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों एवं मजदूरों की ज्वलंत एवं मूलभूत समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इसी क्रम में जनपद हरदोई में भी किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलन के दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता किसानों और मजदूरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।
संगठन ने बताया कि ज्ञापन सौंपने के बाद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सिंचाई विभाग (नहर विभाग) का घेराव करेंगे तथा विभागीय अधिकारियों के समक्ष किसानों की सिंचाई, नहरों में पानी की उपलब्धता एवं अन्य लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाएंगे। किसान मजदूर संगठन का कहना है कि यह आंदोलन किसानों एवं मजदूरों के संवैधानिक अधिकारों के तहत पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि आंदोलन के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है, तो उसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। संगठन ने किसानों और मजदूरों से अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में शामिल होकर अपनी समस्याओं को मजबूती से उठाने की अपील की है।
Also Read- मोहन भागवत का बड़ा बयान: विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आए लोग शरणार्थी नहीं, विस्थापित योद्धा थे
What's Your Reaction?




