Kushinagar : उत्साह के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस, सांसद और जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि भाजपा ने अपनी स्थापना के समय जो भी वादे किए थे, उन्हें केंद्र और राज्य सरकार ने पूरी निष्ठा से निभाया है। उन्होंने बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य जैसी बुनि

By INA News Desk
Apr 7, 2026 - 00:43
50 Views
Kushinagar : उत्साह के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस, सांसद और जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई
Kushinagar : उत्साह के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस, सांसद और जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

कुशीनगर जिले में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जिले भर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर महापुरुषों के चित्रों पर फूल चढ़ाकर कार्यक्रम आयोजित किए। मंडल कार्यालयों से लेकर कार्यकर्ताओं ने अपने घरों और दुकानों पर पार्टी का झंडा फहराया और मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं। रविंद्र नगर स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सांसद विजय कुमार दुबे और विधायकों ने पार्टी का ध्वज फहराया। इस दौरान पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत समारोह भी हुआ, जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने उन पर फूल बरसाए और अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि भाजपा ने अपनी स्थापना के समय जो भी वादे किए थे, उन्हें केंद्र और राज्य सरकार ने पूरी निष्ठा से निभाया है। उन्होंने बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ राम मंदिर निर्माण और धारा 370 जैसे बड़े फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत दुनिया को नई दिशा देने के लिए तैयार है। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की विचारधारा के अनुसार देश और जनता की सेवा में लगे रहें। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह ने पार्टी के विस्तार और कार्यकर्ताओं के संघर्ष की सराहना की। इस अवसर पर पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी सहित भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Click : Ballia : किशोरी के अपहरण और गलत काम के दोषी को पच्चीस साल की कड़ी सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow