Hardoi News: कारागार निरीक्षण व बंदियो के अधिकार विषय पर जिला कारागार में हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन। 

जिला जज द्वारा निरीक्षण के दौरान बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे जानकारी प्राप्त की तथा जेल प्रशासन व एल0ए0डी0सी0 को बंदियों ....

By INA News Desk
Jan 7, 2025 - 17:39
50 Views
 Hardoi News: कारागार निरीक्षण व बंदियो के अधिकार विषय पर जिला कारागार में हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन। 

हरदोई। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव शुक्ला के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में जिला कारागार का निरीक्षण तथा बंदियो के अधिकार विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

अपर जिला जज द्वारा निरीक्षण के दौरान बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे जानकारी प्राप्त की तथा जेल प्रशासन व एल0ए0डी0सी0 को बंदियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए, तत्पश्चात अपर जिला जज द्वारा बंदियों के अधिकार विषय पर जागरूकता शिविर में उपस्थित बंदियों को विस्तृत रूप से जानकारी दी।

Also Read- Lucknow News: योगी सरकार की ग्रामीणों को बड़ी सौगात- जल जीवन मिशन के तहत 'सामुदायिक अंशदान' को वहन करेगी योगी सरकार।

निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक सतीश चंद्र त्रिपाठी, जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर नरेश चंद्र, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल देवेन्द्र कुमार सिंह, असिस्टेंट अजय त्रिपाठी, पवन गुप्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी व जिला कारागार के कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow