Lucknow : बांके बिहारी जी के दर्शन कर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज भगवान श्रीकृष्ण की पावन नगरी मथुरा में स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मन्दिर में दिव्य दर्शन एवं पूजन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भ
लखनऊ/मथुरा : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज भगवान श्रीकृष्ण की पावन नगरी मथुरा में स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मन्दिर में दिव्य दर्शन एवं पूजन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भगवान बांके बिहारी जी की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे तथा प्रदेश निरंतर सुख, शांति, समृद्धि एवं विकास के पथ पर अग्रसर हो। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी नागरिकों के सर्वकल्याण एवं खुशहाली की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन से आत्मिक शांति एवं ऊर्जा की अनुभूति होती है।
Also Click : ऊर्जा संकट में सरकार बनी ढाल, वैश्विक ईंधन संकट और भारत का प्रबंधन
What's Your Reaction?


