Lucknow : बालवाटिका नवारंभ उत्सव: विद्यालयों में उत्साह, समुदाय की सक्रिय भागीदारी से सजी नई शुरुआत
विद्यालयों में बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए बाल पोर्टफोलियो तैयार किए जा रहे हैं। कक्षाओं में लर्निंग कॉर्नर, आकर्षक शिक्षण-सामग्री एवं प्रिंट-समृद्ध (Print-rich) वातावरण विकसित किया गया है, जिससे
- 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का व्यापक चिह्नांकन, अभिभावकों से सतत संवाद
- घर-घर संपर्क अभियान से बढ़ी जागरूकता और समुदाय की सहभागिता
- प्रिंट-समृद्ध वातावरण, लर्निंग कॉर्नर और वंडरबॉक्स से रोचक बना शिक्षण
- 25 मार्च के नवारंभ उत्सव को लेकर विद्यालयों में विशेष तैयारी, अभिभावकों में उत्साह
- प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी जा रही है: संदीप सिंह
- बालवाटिका के माध्यम से बच्चों के समग्र विकास और सीखने की क्षमता को सशक्त किया जा रहा है: मोनिका रानी
लखनऊ। राज्य भर के परिषदीय विद्यालयों में आयोजित होने वाले बालवाटिका नवारंभ उत्सव को लेकर तैयारियां पूरे उत्साह और उमंग के साथ चल रही हैं। प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा शिक्षा से जुड़े सभी हितधारक इस पहल को सफल बनाने में सक्रिय रूप से जुटे हैं। विद्यालयों में बच्चों के लिए अनुकूल, सुरक्षित एवं आकर्षक शिक्षण वातावरण तैयार किया जा रहा है।
समुदाय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का चिह्नांकन किया गया है तथा उनके अभिभावकों से सतत संवाद स्थापित किया जा रहा है। शिक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर अभिभावकों को बालवाटिका के महत्व से अवगत कराया गया, जिससे समुदाय में जागरूकता के साथ-साथ सहभागिता भी उल्लेखनीय रूप से बढ़ी है।
'बालवाटिका नवारंभ उत्सव' के माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी जा रही है। यह पहल विद्यालय, अभिभावक और समुदाय के बीच समन्वय को भी सशक्त कर रही है।
- संदीप सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश
तैयार किये जा रहे बाल पोर्टफोलियो
विद्यालयों में बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए बाल पोर्टफोलियो तैयार किए जा रहे हैं। कक्षाओं में लर्निंग कॉर्नर, आकर्षक शिक्षण-सामग्री एवं प्रिंट-समृद्ध (Print-rich) वातावरण विकसित किया गया है, जिससे बच्चों के लिए सीखना सहज और रोचक बन सके।
इसके अतिरिक्त वंडरबॉक्स सहित विभिन्न शिक्षण संसाधनों का प्रदर्शन भी किया गया है, जो प्रारंभिक शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।
अतिथियों में वितरित किया जा रहा बच्चों द्वारा तैयार आमंत्रण
विशेष रूप से 25 मार्च को आयोजित होने वाले नवारंभ उत्सव के लिए अभिभावकों एवं समुदाय के सदस्यों को आमंत्रित किया जा रहा है। बच्चों द्वारा स्वयं तैयार किए गए निमंत्रण पत्र इस आयोजन को और भी विशेष बना रहे हैं। अभिभावकों में भी इस उत्सव को लेकर उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रही है।
'बालवाटिका के माध्यम से बच्चों के समग्र विकास, सीखने की क्षमता और जिज्ञासा को प्रारंभिक स्तर से ही सशक्त किया जा रहा है। यह पहल बच्चों को आनंदमय और प्रभावी शिक्षण अनुभव प्रदान करने में सहायक है। यह उत्सव, बच्चों के शैक्षिक जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक है।
- मोनिका रानी, महानिदेशक, स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश
Also Click : Ballia : बलिया के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा और पुलिस का बल प्रयोग
What's Your Reaction?









