Lucknow : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पहल- हर मंगलवार मनाया जा रहा है 'प्रेरणा दिवस'
दीपा रंजन मिशन निदेशक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने बताया कि विकासखंड स्तर पर प्रत्येक महीने के प्रथम मंगलवार को समूह सखी, द्वितीय मंगलवार को बैंक सखी, एफएलसीआरपी (वि
ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत प्रेरणा दिवस आयोजित, हर मंगलवार, हर विकासखंड – प्रेरणा से भरपूर समाधान
लखनऊ : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पहल व उनके कुशल मार्गदर्शन मे उत्तर प्रदेश मे महिला सशक्तिकरण व स्वालम्बन की दिशा मे क्रान्तिकारी कदम उठाये जा रहे है। स्वयं सहायता समूहो के माध्यम से महिलाओं को जोड़कर उन्हे विभिन्न गतिविधियों व क्रियाकलापो के माध्यम से न केवल स्वावलम्बी बनाया जा रहा है, बल्कि उन्हे लखपति दीदी की श्रेणी मे लाने के भरसक प्रयास किये जा रहे हैं। समूहो की दीदियो को विभिन्न विभागो से समन्वय कर उनकी आमदनी मे इजाफा किया जा रहा है। दीदियो को उनके क्रियाकलापो व गतिविधियों मे किसी प्रकार की दिक्कत या अवरोध न आने पाये, उन्हे किसी प्रकार की कठिनाई न होने पाये, इस दिशा मे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सोच व मन्शा के अनुरूप विकास खण्ड स्तर पर प्रत्येक मंगलवार को "प्रेरणा दिवस" का आयोजन किया जा रहा है।
दीपा रंजन मिशन निदेशक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने बताया कि विकासखंड स्तर पर प्रत्येक महीने के प्रथम मंगलवार को समूह सखी, द्वितीय मंगलवार को बैंक सखी, एफएलसीआरपी (वित्तीय साक्षरता सामुदायिक संसाधन व्यक्ति) एवं विद्युत सखी, तृतीय मंगलवार को अजीविका सखी एवं उद्योग सखी और चतुर्थ मंगलवार को एफएनएचडब्ल्यू सीआरपी(खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य, एवं स्वछता संसाधन व्यक्ति) की समीक्षा बैठक प्रेरणा दिवस के रूप में आयोजित की जा रही है। इसमें उनकी शिकायतों का निस्तारण किया जाता है और सुझावो पर विचार किया जाता है।
विकासखंडों में आयोजित इस कार्यक्रमो में अब तक कुल 71815 आजीविका सखियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस दौरान प्राप्त 1184 शिकायतों व सुझावों में से 1048 का त्वरित समाधान किया गया, जिससे ग्रामीण महिलाओं को सीधे लाभ पहुंचाने की मिशन की प्रतिबद्धता सिद्ध हो रही है।
What's Your Reaction?











