Lucknow : मऊ दौरे पर ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने विद्युत कर्मियों को दिए सुरक्षा उपकरण
मंत्री शर्मा ने कर्मियों को सुरक्षा हेलमेट, दस्ताने, बेल्ट, जूते आदि उपकरण देते हुए कहा कि आपकी सुरक्षा ही आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। जब आप सुरक्षित रहेंगे तभी प्रदे
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ प्रवास के दौरान बहुउद्देशीय मंगलम भवन में आयोजित कार्यक्रम में विद्युत विभाग के कर्मियों को सुरक्षा उपकरण बांटे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विद्युतकर्मी प्रदेश के विकास में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनकी सुरक्षा, सम्मान और सुविधा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
मंत्री शर्मा ने कर्मियों को सुरक्षा हेलमेट, दस्ताने, बेल्ट, जूते आदि उपकरण देते हुए कहा कि आपकी सुरक्षा ही आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। जब आप सुरक्षित रहेंगे तभी प्रदेश रोशन रहेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में ऊर्जा व्यवस्था को मजबूत और पारदर्शी बनाने का काम लगातार चल रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनता की सेवा को सबसे ऊपर रखें। हर काम समय पर और अच्छे तरीके से पूरा करें।
शर्मा ने कहा कि ऊर्जा विभाग केवल बिजली पहुंचाने का साधन नहीं, बल्कि जनसेवा का मिशन है। कर्मचारियों से अपील की कि अपने काम के प्रति निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी से प्रदेश के विकास में योगदान दें। उपस्थित कर्मियों से बातचीत में कहा कि काम के प्रति समर्पण ही आपकी पहचान है। आप सभी सुरक्षित और अनुशासित रहकर सेवा भाव से काम करें। विद्युत विभाग में काम करना नौकरी नहीं, जनसेवा का माध्यम है। अधिकारियों को कहा कि फील्ड में काम करने वाले लाइनमैनों और ग्राउंड स्टाफ को सभी जरूरी उपकरण, प्रशिक्षण और सुविधाएं समय पर दें। ताकि कोई कर्मचारी सुरक्षा की चपेट में न आए।
इस दौरान विभागीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिशासी अभियंता (विद्युत), अधिशासी अधिकारी, अन्य संबंधित अधिकारी समेत बड़ी संख्या में विद्युतकर्मी मौजूद रहे।
Also Click : Hardoi : गंगा स्नान के लिए जा रहे युवक पर गोलीबारी, पुरानी रंजिश में सात लोगों ने घेरा
What's Your Reaction?











