Lucknow : गोमती नगर में 05 अवैध कार वर्कशॉप पर एलडीए ने चलाया बुलडोजर, एलडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने की कार्रवाई 

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि आवासीय कालोनियों में खुले इन अवैध कार वर्कशॉप से क्षेत्रवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता था। कार गैराज में वा

Feb 20, 2026 - 00:25
 0  2
Lucknow : गोमती नगर में 05 अवैध कार वर्कशॉप पर एलडीए ने चलाया बुलडोजर, एलडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने की कार्रवाई 
Lucknow : गोमती नगर में 05 अवैध कार वर्कशॉप पर एलडीए ने चलाया बुलडोजर, एलडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने की कार्रवाई 

चिनहट में 40 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 03 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया

गोमती नगर में अवैध रूप से संचालित कार वर्कशॉप के खिलाफ एलडीए ने गुरूवार को एक बार फिर अभियान चलाया। इस दौरान 05 कार वर्कशॉप पर बुलडोजर चलाकर अवैध स्ट्रक्चरों को ध्वस्त किया गया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि आवासीय योजनाओं में खुले इस तरह के अवैध कार गैराज के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी। 

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि आवासीय कालोनियों में खुले इन अवैध कार वर्कशॉप से क्षेत्रवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता था। कार गैराज में वाहनों की धुलाई से सड़क पर जलभराव होता था, साथ ही सड़क पर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से ट्रैफिक बाधित होता था। इसे ध्यान में रखते हुए उपाध्यक्ष महोदय द्वारा ऐसे अवैध कार गैराज के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये थे। 

जिसके अनुपालन में गुरूवार को गोमती नगर के विजयंत खण्ड, विक्रांत खण्ड, विशेष खण्ड, विराज खण्ड व विकास खण्ड में कार्रवाई की गयी। इस दौरान नवीन सिंह, नवनीत कुमार, आनंद पाण्डेय, मनोज कुमार व अन्य द्वारा आवासीय भूखण्डों पर संचालित 05 अवैध कार वर्कशॉप को ध्वस्त किया गया। 

 चिनहट में 40 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त 
प्रवर्तन जोन-5 की जोनल अधिकारी वंदना पाण्डेय ने बताया कि चिनहट के ग्राम-गोइला में अभियान चलाया गया। इस दौरान अमित सिंह, वीरेन्द्र कुमार, जय प्रकाश, नीरज, सुभाष व अन्य द्वारा लगभग 40 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 03 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। जिसमें निजी विकासकर्ताओं द्वारा स्थल पर विकसित की गयी सड़क, नाली, बाउन्ड्रीवॉल आदि को ध्वस्त कर दिया गया।

Also Click : Hardoi : हरदोई जिले की जूडो टीम का चयन, लखनऊ मंडल ट्रायल में होगा हिस्सा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow