Lucknow : लखनऊ में दिव्यांगों की समस्याओं के लिए मोबाइल कोर्ट, 259 लोगों का मौके पर निपटारा
लखनऊ विश्वविद्यालय के दिव्य कला मेला मैदान में दिव्यांगजनों की समस्याओं को तुरंत सुलझाने के लिए मोबाइल कोर्ट लगाई गई। इस कोर्ट का आयोजन भारत सर
लखनऊ विश्वविद्यालय के दिव्य कला मेला मैदान में दिव्यांगजनों की समस्याओं को तुरंत सुलझाने के लिए मोबाइल कोर्ट लगाई गई। इस कोर्ट का आयोजन भारत सरकार के दिव्यांगजन विभाग और उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य आयुक्त दिव्यांगजन कार्यालय ने मिलकर किया। कोर्ट में आए 259 दिव्यांगजनों की शिकायतों पर वहीं सुनवाई हुई और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए गए।
मौके पर कई स्टॉल लगे थे जहां दिव्यांग प्रमाण-पत्र, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, दिव्यांग पेंशन, रेलवे कंसेशन कार्ड जैसे काम किए गए।
- 29 में से 16 लोगों को तुरंत दिव्यांगता प्रमाण-पत्र दे दिया गया
- 63 में से 9 लोगों का आयुष्मान कार्ड बन गया
- 40 में से 21 लोगों को राशन कार्ड का काम पूरा हुआ
- 2 लोगों को रेलवे कंसेशन कार्ड मौके पर मिला
- 12 में से 9 लोगों की दिव्यांग पेंशन की समस्या सुलझा दी गई
- 11 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल जैसे सहायक उपकरण भी बांटे गए
इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, परिवहन, समाज कल्याण, महिला कल्याण, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग के साथ-साथ दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर दिव्यांगजनों की मदद की। इस तरह एक ही जगह और एक ही दिन में सैकड़ों दिव्यांगजनों को बड़ी राहत मिली।
Also Click : Hardoi : दो जगह गणना प्रपत्र भरने पर होगी एक साल की जेल या जुर्माना- उप जिला निर्वाचन अधिकारी
What's Your Reaction?











