Lucknow : राष्ट्रीय लोक अदालत में 1 करोड़ 30 लाख से अधिक वादों का निस्तारण

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव श्रीमती मनु कालिया ने बताया कि  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मा

By INA News Desk
Dec 15, 2025 - 22:03
20 Views
Lucknow : राष्ट्रीय लोक अदालत में 1 करोड़ 30 लाख से अधिक वादों का निस्तारण
Lucknow : राष्ट्रीय लोक अदालत में 1 करोड़ 30 लाख से अधिक वादों का निस्तारण

लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव मनु कालिया ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में 13 दिसम्बर 2025 को प्रदेशभर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एवं नालसा के कार्यपालक अध्यक्ष विकम नाथ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक अरुण भंसाली के मार्गदर्शन तथा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश एवं उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

प्रदेश के समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,30,40,769 वादों का अंतिम रूप से निस्तारण किया गया। इनमें प्री-लिटिगेशन के 1,16,24,886 वाद तथा न्यायालयों में लम्बित 14,15,883 वाद शामिल हैं।

Also Click : Sitapur : सीतापुर में हर विकास खंड में बनेगा एक मिनी स्टेडियम- DM

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow