Lucknow News : औद्योगिक विकास मंत्री नन्दी ने CM से की मुलाकात, 20 जून को मुख्यमंत्री के कर कमलों से होगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण

मंत्री नन्दी ने कहा कि 20 जून को मुख्यमंत्री के कर कमलों से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण होने जा रहा है। मंत्री नन्दी ने कहा कि 2017 के पहले बीमारू राज्य ...

By INA News Desk
Jun 19, 2025 - 00:21
44 Views
Lucknow News : औद्योगिक विकास मंत्री नन्दी ने CM से की मुलाकात, 20 जून को मुख्यमंत्री के कर कमलों से होगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण

By INA News Lucknow.

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने बुधवार को 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में उत्तर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के शिल्पकार, प्रदेश को औद्योगिक एवं आर्थिक समृद्धि का केंद्र बनाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विषयों पर बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास के साथ ही प्रयागराज के विकास कार्यों पर चर्चा की।

Also Click : Lucknow News : वैश्विक नगरीय व्यवस्थापन के जैसा हो नगरीय निकायों की व्यवस्था, टोल फ्री 1533 और डीसीसीसी से मॉनीटरिंग कर शिकायतों का त्वरित समाधान करायें

मंत्री नन्दी ने कहा कि 20 जून को मुख्यमंत्री के कर कमलों से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण होने जा रहा है। मंत्री नन्दी ने कहा कि 2017 के पहले बीमारू राज्य की श्रेणी में शामिल उत्तर प्रदेश को आज एक्सप्रेस प्रदेश के रूप में एक नई पहचान मिली है। जिसके कारण कनेक्टिविटी एवं ट्रांसपोर्टेशन अच्छा होने से बड़े पैमाने पर निवेशक उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला राज्य बनने की ओर अग्रसर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow