Lucknow : राज्य सरकार द्वारा इजराइल में कार्यरत निर्माण श्रमिकों की कुशलक्षेम पर सतत निगरानी रखी जा रही है

मध्य एशिया में वर्तमान में जारी स्थिति के दृष्टिगत भारतीय दूतावास, तेल अवीव द्वारा इजराइल में निवास कर रहे सभी भारतीय नागरिकों हेतु दिनांक-28 फरवरी, 2026 को सुरक्षा परामर्श जारी

Mar 12, 2026 - 23:00
 0  7
Lucknow : राज्य सरकार द्वारा इजराइल में कार्यरत निर्माण श्रमिकों की कुशलक्षेम पर सतत निगरानी रखी जा रही है
Lucknow : राज्य सरकार द्वारा इजराइल में कार्यरत निर्माण श्रमिकों की कुशलक्षेम पर सतत निगरानी रखी जा रही है

दूतावास श्रमिकों के संपर्क में है तथा वर्तमान में किसी प्रकार की चिंता की कोई बात नहीं है

लखनऊ : प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन, डॉ० एम० के० शनुगा सुन्दरम् ने बताया वर्तमान में उत्तर प्रदेश के कुल 6,004 निर्माण श्रमिक इजराइल में विभिन्न निर्माण कंपनियों में कार्यरत हैं। ये श्रमिक राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एन०एस०डी०सी०) एवं इजराइल की सरकारी संस्था पीबा (Population, Immigration and Border Authority) के माध्यम से चयनित होकर वर्ष 2024 के दौरान इजराइल भेजे गए थे। ये श्रमिक इजराइल की विभिन्न निर्माण कंपनियों/परियोजनाओं में कार्यरत हैं तथा नियमित रूप से अपने कार्यस्थलों पर कार्य कर रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा इनके कुशलक्षेम पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

मध्य एशिया में वर्तमान में जारी स्थिति के दृष्टिगत भारतीय दूतावास, तेल अवीव द्वारा इजराइल में निवास कर रहे सभी भारतीय नागरिकों हेतु दिनांक-28 फरवरी, 2026 को सुरक्षा परामर्श जारी किया गया है। दूतावास द्वारा भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने, स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक दूतावास के हेल्पलाइन नंबर एवं ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। इस हेतु तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास द्वारा हेल्पलाइन नम्बर एवं ईमेल का पता भी जारी किया गया है। किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक भारतीय दूतावास, तेल अवीव से 24×7 हेल्पलाइन के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं-
दूरभाष- +972-54-7520711; +972-54-2428378
ई-मेल - cons1.telaviv@mea.gov.in 

उत्तर प्रदेश शासन इजराइल स्थित भारतीय दूतावास के साथ सतत संपर्क में है। इजराइल में भारत के राजदूत, श्री जे०पी० सिंह द्वारा प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन, डॉ० एम० के० शनुगा सुन्दरम् को अवगत कराया है कि स्थिति नियंत्रण में है। दूतावास श्रमिकों के संपर्क में है तथा वर्तमान में किसी प्रकार की चिंता की कोई बात नहीं है। सभी श्रमिक पूर्णतय सुरक्षित हैं एवं इन श्रमिकों द्वारा भारत लौटने के संबंध में भी कोई चिंता व्यक्त नहीं की गयी है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि यदि राज्य सरकार को किसी भारतीय द्वारा वापस लौटने के संबंध में अवगत कराया जाएगा तो भारतीय दूतावास द्वारा तत्काल इस संबंध में कार्यवाही की जाएगी।

Also Click : Hardoi : एक्सीडेंट मामले में त्वरित कार्रवाई न करने पर प्रभारी निरीक्षक निलंबित पुलिस अधीक्षक ने विभागीय जांच के आदेश दिए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow