Maha Kumbh 2025: सदन ही नहीं सोशल मीडिया पर भी गूंजती रही योगी की 'दहाड़'

सीएम योगी (Yogi) ने यहां तक कहा कि एक तरफ महाकुम्भ (Maha Kumbh) पूरी दुनिया में सनातन गर्व को नई पहचान दिला रहा है, वहीं कुछ लोग केवल राजनीतिवश इस महाआयोजन को...

Feb 20, 2025 - 22:20
 0  32
Maha Kumbh 2025: सदन ही नहीं सोशल मीडिया पर भी गूंजती रही योगी की 'दहाड़'

सार-

  • महाकुम्भ (Maha Kumbh) को बदनाम करने वालों को योगी (Yogi) ने विधानसभा में सुनाई थी खरी-खरी 
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर नंबर वन ट्रेंडिंग में रहा हैशटैग 'योगी (Yogi) रोर्स इन असेंबली' 
  • महाकुम्भ (Maha Kumbh) को लेकर अफवाह फैलाने वालों को यूजर्स ने भी लिया आड़े हाथ

By INA News Lucknow.

लखनऊ: CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने बुधवार का बजट सत्र के दूसरे दिन यूपी विधानसभा में महाकुम्भ (Maha Kumbh) को बदनाम करने वालों के खिलाफ जमकर गरजे। सदन में सीएम योगी (Yogi) की इस 'दहाड़' को सोशल मीडिया पर यूजर्स का खूब समर्थन मिला। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पूरे दिन हैशटैग 'योगी (Yogi) रोर्स इन असेंबली' (#YogiRoarsInAssembly) टॉप ट्रेंड में बना रहा।

दरअसल CM ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) को लेकर फैलाई जा रही तमाम तरह की अफवाहों को लेकर विपक्षी दलों और उनके सोशल मीडिया हैंडल्स को कसकर लताड़ लगाई।

Also Read: Hardoi News: दो असहाय मरीजों के लिए देवदूत बने सांडी विधायक प्रभाष कुमार, इलाज को सरकारी निधि से 3.25 लाख रु. उपलब्ध कराए

सीएम योगी (Yogi) ने यहां तक कहा कि एक तरफ महाकुम्भ (Maha Kumbh) पूरी दुनिया में सनातन गर्व को नई पहचान दिला रहा है, वहीं कुछ लोग केवल राजनीतिवश इस महाआयोजन को बदनाम करने में जुटे हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय स्वयं तो चुपके से महाकुम्भ (Maha Kumbh) में स्नान कर रहे हैं, जबकि अन्य लोगों को भड़का रहे हैं।

वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर यूजर्स ने योगी (Yogi) का समर्थन करते हुए सनातन विरोधियों को खूब खरी-खरी सुनाया। हैशटैग् 'योगी (Yogi) रोर्स इन असेंबली' यानी 'सदन में योगी (Yogi) की दहाड़' पूरे दिन टॉप ट्रेंड में बना रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow