Maharashtra: नागपुर हिंसा को लेकर CM देवेंद्र फडणवीस दिखें सख्त, बोले- जरूरत पड़ी तो बुलडोजर चलाया जाएगा

महाराष्ट्र के नागपुर में कुछ दिन पहले सांप्रदायिक हिंसा हुई थी जिसमें पुलिस वालों की घायल होने की बात भी कही गई थी। घटना के बाद से कर्फ्यू लगा दिया गया था तो वही इंटरनेट की ....

Mar 23, 2025 - 21:46
 0  83
Maharashtra: नागपुर हिंसा को लेकर CM देवेंद्र फडणवीस दिखें सख्त, बोले- जरूरत पड़ी तो बुलडोजर चलाया जाएगा

CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नागपुर में हुई हिंसा में जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई दंगाइयों से की जाएगी। अगर वह भरपाई पूरा नहीं कर पाए तो उनकी संपत्ति को जप्त कर लिया जाएगा।

  • नागपुर हिंसा के बाद सीएम ने की बैठक

महाराष्ट्र के नागपुर में कुछ दिन पहले सांप्रदायिक हिंसा हुई थी जिसमें पुलिस वालों की घायल होने की बात भी कही गई थी। घटना के बाद से कर्फ्यू लगा दिया गया था तो वही इंटरनेट की सेवा को पूरी तरीके से बंद कर दिया गया था। वही इस घटना को लेकर लोगों से अपील की गई थी कि लोग शांति व्यवस्था बनाए रखें। अब इस घटना पर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त दिखाई दे रहे हैं।

Also Read: Bihar News: नीतीश की इफ्तार पार्टी का मुस्लिम संगठनों ने किया बॉयकॉट

उन्होंने अधिकारियों के साथ में एक बैठक की बैठक के दौरान कहा कि सरकार नागपुर हिंसा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई संपत्तियों की कीमत दंगाइयों से वसूलेगी और भुगतान नहीं करने पर उनकी संपत्तियों को जब्त कर बेचा जाएगा। वही जो भी बड़े अपराधी होंगे उनकी संपत्ति पर बुलडोजर भी चलाया जा सकता है।

  • 104 दंगाइयों की अब तक हुई पहचान

बताते चले कि कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी द्वारा औरंगजेब की तारीफ किए जाने को लेकर मुद्दा काफी गरमा गया था। जिसके बाद से लगातार औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग उठने लगी थी। छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा सोमवार को प्रदर्शन किया गया था जिसमें आरोप लगा था कि औरंगजेब की फोटो के साथ आयत लिखी की एक चादर को जलाने का काम किया गया था।

इसके बाद माहौल काफी बिगड़ और दूसरे समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए। उसके बाद दोनों तरफ से जमकर हंगामा हुआ, फिर देखते ही देखते पत्थर बाजी शुरू हो गई। इस पत्थर बाजी में तीन अधिकारी समेत 33 लोग घायल हो गए थे। अब पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया। इस सांप्रदायिक हमले में 104 अज्ञात लोग सामने आए हैं जिसमें 12 नाबालिगों सहित 92 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वही पूरी घटना पर अभी भी जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow