Bihar News: नीतीश की इफ्तार पार्टी का मुस्लिम संगठनों ने किया बॉयकॉट

देश में वक्फ संशोधन बिल 2024 को लेकर मुस्लिम संगठन लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं उन नेताओं का साथ ले जिन नेताओं को उन्होंने अपना वोट दिया और सत्ता तक प...

Mar 23, 2025 - 21:43
 0  41
Bihar News: नीतीश की इफ्तार पार्टी का मुस्लिम संगठनों ने किया बॉयकॉट

नीतीश कुमार के द्वारा आयोजित होने वाली इफ्तार पार्टी का मुस्लिम संगठनों के तरफ से बॉयकॉट कर दिया गया है। जिसमें उन्होंने बॉयकॉट करने की वजह भी बताई है।

  • अबकी बार इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं होंगे मुस्लिम संगठन

देश में वक्फ संशोधन बिल 2024 को लेकर मुस्लिम संगठन लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं उन नेताओं का साथ ले जिन नेताओं को उन्होंने अपना वोट दिया और सत्ता तक पहुंचाने का काम किया। मुस्लिम संगठन अब उन्हीं के साथ में दिखाई दे रहे हैं लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस वक्त मुस्लिम संगठन काफी नाराज दिखाई देते नजर आ रहे हैं।

Also Read: Viral News: शादी में दूल्हा दुल्हन ने बुजुर्ग कपल को दिया आशीर्वाद, वीडियो देखने के बाद भड़क गए यूजर्स

वहीं हर साल होने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तरफ से इफ्तार पार्टी का अबकी बार मुस्लिम संगठन ने वायकॉट कर दिया है। 23 मार्च को होने वाली इफ्तार पार्टी में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, इमारत-ए-शरिया, जमीयत उलेमा हिंद, जमीयत अहले हदीस, जमात-ए-इस्लामी हिंद, खानकाह मुजीबिया और खानकाह रहमानी ने इफ्तार पार्टी का बॉयकॉट किया है।

  • मुस्लिम संगठनों ने नीतीश के प्रति जताई नाराजगी

मुस्लिम संगठनों के द्वारा नीतीश कुमार को लेकर एक पत्र लिखा गया है जिसमें बताया गया है कि इस मार्च को मुस्लिम संगठन 23 मार्च को होने वाली इफ्तार पार्टी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। यह निर्णय वक़्फ़ संशोधन विधेयक 2024 के प्रति आपके निरंतर समर्थन के विरोध में लिया गया है। यह विधेयक वक़्फ़ संपत्तियों के अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा है, संवैधानिक संरक्षण का उल्लंघन करता है और मुसलमानों की आर्थिक एवं शैक्षणिक पिछड़ेपन को और गहरा करता है।

पत्र में ये बात भी कही गई है कि अगर विधेयक पास होता है और उसको लागू किया जाता है तो इससे मुस्लिम समुदाय और अधिक वंचित और गरीब हो जाएगा, जैसा कि सच्चर समिति की रिपोर्ट में पहले ही चेतावनी दी गई थी। मुस्लिम समुदाय के पास जो भी वक़्फ़ की जमीन है उनको सरकार अपने कब्जे में ले लेगी और मुसलमानों सड़कों पर आ जाएंगे। मुस्लिम संगठनों के द्वारा लिया गया फैसला आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के लिए गले की हड्डी बन सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow