योगी सरकार की बड़ी सौगात: वंशगोपाल तीर्थ के सौंदर्यीकरण का भूमि पूजन, ₹4.5 करोड़ से बदलेगी तस्वीर

सम्भल जनपद स्थित प्राचीन एवं धार्मिक आस्था के केंद्र वंशगोपाल तीर्थ के कायाकल्प की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। उत्तर

Jul 13, 2026 - 16:07
 0  11
योगी सरकार की बड़ी सौगात: वंशगोपाल तीर्थ के सौंदर्यीकरण का भूमि पूजन, ₹4.5 करोड़ से बदलेगी तस्वीर
योगी सरकार की बड़ी सौगात: वंशगोपाल तीर्थ के सौंदर्यीकरण का भूमि पूजन, ₹4.5 करोड़ से बदलेगी तस्वीर

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जनपद स्थित प्राचीन एवं धार्मिक आस्था के केंद्र वंशगोपाल तीर्थ के कायाकल्प की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वीकृत करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से होने वाले सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

महंत भगवत्प्रिय ने बताया कि यह धनराशि तीर्थ स्थल के समग्र विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध कराई गई है। परियोजना के तहत यात्रियों के ठहरने के लिए आधुनिक हॉल, महिलाओं के लिए अलग स्नानघर और विश्राम स्थल, शौचालय, बाउंड्री वॉल सहित पूरे तीर्थ परिसर का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह तीर्थ भगवान ब्रह्मा द्वारा स्थापित माना जाता है, इसलिए इसके संरक्षण और विकास का विशेष महत्व है। भूमि पूजन कार्यक्रम में डॉ. सक्सेना, कमलकांत तिवारी, फेरी प्रभारी राजेश सिंघल, गणेश जी, सुमित अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग एवं संत-महात्मा उपस्थित रहे। सभी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद वंशगोपाल तीर्थ न केवल धार्मिक दृष्टि से और अधिक आकर्षक बनेगा, बल्कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

Also Read- Gorakhpur Development: गोरखपुर को 697 करोड़ की सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे चार प्रमुख सड़कों का लोकार्पण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।