Sambhal: AIMIM पर बरसे महमूद इकबाल, बोले- मुश्किल वक्त में सम्भल नहीं आए, जनता जवाब देगी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक महमूद इकबाल ने AIMIM पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सम्भल के लोगों ने पार्टी की हकीकत

By INA News Desk
Jul 13, 2026 - 16:12
51 Views
Sambhal: AIMIM पर बरसे महमूद इकबाल, बोले- मुश्किल वक्त में सम्भल नहीं आए, जनता जवाब देगी
इकबाल महमूद, सपा विधायक सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक महमूद इकबाल ने AIMIM पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सम्भल के लोगों ने पार्टी की हकीकत देख ली है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब 2024 में सम्भल की जामा मस्जिद विवाद के दौरान जिले में तनाव का माहौल था, बड़ी संख्या में लोगों पर कार्रवाई हुई, कई लोग जेल गए और कई परिवार मुश्किल दौर से गुजरे, तब AIMIM नेतृत्व सम्भल नहीं आया। उन्होंने कहा कि इसी वजह से अब जिले के मुसलमानों में AIMIM को लेकर नाराजगी है और जनता इसका जवाब देगी।

महमूद इकबाल ने कहा कि AIMIM ने पहले नगर पालिका चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारकर जीत हासिल की थी, लेकिन उसके बाद जब सम्भल के लोगों को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब पार्टी नेतृत्व ने कोई साथ नहीं दिया। उन्होंने दावा किया कि लोग अब इस बात को समझ चुके हैं और AIMIM से दूरी बना रहे हैं। नगर पालिका चुनाव में अपनी पत्नी की हार के सवाल पर विधायक ने कहा कि उस समय हालात अलग थे और अतीक अहमद की हत्या के बाद बने माहौल का असर चुनाव पर पड़ा था। हालांकि अब स्थिति बदल चुकी है और जिन लोगों ने उस समय AIMIM का समर्थन किया था, वे भी उनसे मिलकर पछतावा जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग उनसे कह रहे हैं कि उस समय उनसे गलती हुई और अब वे उनके साथ हैं। इस दौरान महमूद इकबाल ने समाजवादी पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा भी दोहराई। उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता नेताजी मुलायम सिंह यादव से परिवार जैसा रहा है और वह कभी समाजवादी पार्टी नहीं छोड़ेंगे। टिकट को लेकर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि आवेदन करना सभी का अधिकार है और अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व का होगा। जिसे भी टिकट मिलेगा, सभी कार्यकर्ता मिलकर उसे जिताने का काम करेंगे।

Also Read- Gorakhpur Development: गोरखपुर को 697 करोड़ की सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे चार प्रमुख सड़कों का लोकार्पण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow