Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल निकासी व अतिक्रमण निरोधी अभियान की बैठक, दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश। 

जिलाधिकारी ने सभी टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि झूलते हुए तारों को ठीक किया जाये। व्यस्त मार्गो पर...

Jun 18, 2025 - 19:50
28 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल निकासी व अतिक्रमण निरोधी अभियान की बैठक, दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश। 

हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जल निकासी व अतिक्रमण निरोधी अभियान के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने सभी टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि झूलते हुए तारों को ठीक किया जाये। व्यस्त मार्गो पर तारों को भूमिगत किया जाये। नगर को व्यवस्थित बनाया जाये। जिलाधिकारी ने नक़्शे में छोहा नाला व महोलिया ड्रेन की प्रवाह प्रणाली को समझा तथा नगर पालिका को नालों की सफाई अच्छी तरह से कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सिल्ट की सफाई करने के बाद नाले के किनारे न इकठ्ठा न की जाये। नाले के अंतिम छोर से सफाई प्रारम्भ की जाये। बारिश से पूर्व ड्रेन क्षेत्र में आने वाले तालाबों में पर्याप्त जल धारण क्षमता सुनिश्चित कर ली जाये। तालाबों की सफाई कर ली जाये। जेल रोड वाले नाले का पुनरुद्वार कराया जाये। जल जमाव वाले क्षेत्र चिन्हित कर लिए जाएं। नगर के लिए 15 दिन के अंदर एक जल निकासी योजना बनायी जाये। पिहानी चुंगी से अटल चौक, अटल चौक से बिलग्राम चुंगी के बीच अनावश्यक विद्युत पोलों को हटाने की कार्रवाई की जाये। जर्ज़र पोलों को बदला जाये।

Also Read- Hardoi News: 20 जून से 10 जुलाई के मध्य किया जायेगा नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण।

ट्रांसफार्मरों को उपयुक्त स्थान पर स्थापित कराया जाये। अन्य क्षेत्रों में विद्युत पोलों व ट्रांसफार्मरों के बारे में सूची तैयार कर ली जाये। नगर से अवैध होर्डिंग हटवाई जाएं। नाले से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाये। अतिक्रमण करने वाले लोगों को नोटिस जारी किया जाये। वेंडिंग जोन व अस्थाई पार्किंग जोन के लिए स्थान चिन्हित किया जाये। ई रिक्शा के लिए पार्किंग उपयुक्त स्थान पर निर्धारित की जाये। नगर में खाली प्लाटों की सूची तैयार की जाये। नये अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई की जाये।

सभी स्ट्रीट लाइट की सूची बनायी जाये। स्ट्रीट लाइट की स्थापना में नगर क्षेत्र में एकरुपता लायी जाये। जर्ज़र शौचालयों को उच्चीकृत किया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow