Saharanpur News: खनन विभाग की कथित मनमानी के खिलाफ खनन कारोबारी हड़ताल पर, स्टोन क्रेशर बंद कर रैंप पट्टों का बहिष्कार
खनन विभाग और पुलिस प्रशासन की कथित मनमानी एवं उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सहारनपुर के खनन कारोबारियों ने आखिरकार
सहारनपुर : खनन विभाग और पुलिस प्रशासन की कथित मनमानी एवं उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सहारनपुर के खनन कारोबारियों ने आखिरकार बड़ा कदम उठाते हुए हड़ताल शुरू कर दी है-रात 12 बजे से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद के स्टोन क्रेशरों पर मशीनरी के पट्टे थम गए और कामकाज पूरी तरह बंद कर दिया गया-सहारनपुर स्टोन क्रेशरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी प्रदीप राणा ने स्पष्ट किया कि खनन विभाग की कथित कार्रवाई और लगातार बढ़ते दबाव के विरोध में कारोबारियों ने सामूहिक रूप से हड़ताल का फैसला लिया है एसोसिएशन ने रैंप पट्टों का बहिष्कार करने, नए पट्टों के लिए आवेदन नहीं करने और स्वीकृत रैंप पट्टों से आरबीएम नहीं खरीदने का ऐलान किया है कारोबारियों का कहना है कि समस्या का समाधान होने तक खनन गतिविधियां बंद रहेंगी और अब जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की तैयारी की जाएगी हड़ताल का असर केवल क्रेशर कारोबार तक सीमित रहने की आशंका नहीं है निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक बजरी और रेत की आपूर्ति प्रभावित होने से इनके दाम बढ़ सकते हैं जिससे आम लोगों पर भी आर्थिक बोझ पड़ सकता है वहीं खनन कारोबार से जुड़े गरीब मजदूर, ड्राइवर, मशीन ऑपरेटर और छोटे दुकानदार भी सीधे प्रभावित होंगे कारोबारियों ने कहा कि लगातार बढ़ते कथित उत्पीड़न के बीच काम करना मुश्किल हो गया है-अब सरकार और प्रशासन के अगले कदम पर सबकी निगाहें टिकी हैं
What's Your Reaction?







