नेपाल में भीषण बाढ़ से यूपी के सीमावर्ती जिलों में अलर्ट: महाराजगंज और कुशीनगर में सतर्कता के निर्देश, नदियों के जलस्तर पर नजर

नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ के बाद उत्तर प्रदेश के महाराजगंज और कुशीनगर में अलर्ट। गंडक-नारायणी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन को सतर्कता के निर्देश।

Aug 26, 2026 - 22:34
8 Views
नेपाल में भीषण बाढ़ से यूपी के सीमावर्ती जिलों में अलर्ट: महाराजगंज और कुशीनगर में सतर्कता के निर्देश, नदियों के जलस्तर पर नजर

पड़ोसी देश नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आए भारी उफान के बाद उत्तर प्रदेश के तराई और सीमावर्ती इलाकों में प्रशासनिक चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमावर्ती जनपदों विशेषकर महाराजगंज और कुशीनगर में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय प्रशासन को सभी जरूरी एहतियाती प्रबंध समय रहते पूरे करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

नेपाल के पहाड़ी जलग्रहण क्षेत्रों में जलप्रलय जैसी स्थिति बनने से उत्तर प्रदेश की सीमा से सटी गंडक और नारायणी नदियों के जलस्तर में तीव्र वृद्धि की आशंका व्यक्त की गई है। इसी के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने दोनों जनपदों के जिलाधिकारियों एवं आपदा प्रबंधन तंत्र को तटीय क्षेत्रों में चौबीसों घंटे निगरानी रखने और जलस्तर पर पैनी नजर बनाए रखने को कहा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत और बचाव दलों को पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने नेपाल में प्राकृतिक आपदा के चलते हुए जान-माल के भारी नुकसान पर गहरी चिंता प्रकट की है। उन्होंने पड़ोसी देश के संकटग्रस्त नागरिकों की कुशलता और सुरक्षा के लिए भगवान पशुपतिनाथ से प्रार्थना की है। इसके साथ ही सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और नदियों के नजदीकी संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षात्मक व्यवस्थाएं पुख्ता करने के आदेश जारी किए गए हैं।

Also Click : Hardoi: हरदोई में 22 वर्षीय युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर दी जान, दो माह पूर्व तय हुई थी शादी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow