Hardoi News: आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, परिवार में मचा कोहराम। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेंद्र पुत्र जय सिंह निवासी ग्राम बूंचापुर दहेलिया रात में अपने खेत में मक्के की कटी पड़ी फसल....

By INA News Desk
Jun 16, 2025 - 13:04
61 Views
Hardoi News: आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, परिवार में मचा कोहराम। 

 रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

अरवल। आकाशीय बिजली गिरने से खेत में फसल की रखवाली कर रहे युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेंद्र पुत्र जय सिंह निवासी ग्राम बूंचापुर दहेलिया रात में अपने खेत में मक्के की कटी पड़ी फसल की रखवाली कर रहा था। रात लगभग 2:30 बजे बिजली कड़कने से जब वह खेत से पेड़ों की तरफ भाग तभी बिजली गिरने से वह पास के तालाब में जा गिरा।

Also Read- Hardoi News: भारत सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकसित भारत संकल्प सभा का हुआ आयोजन।

जितेंद्र के परिवार वालों द्वारा जब सुबह खेत पर जाकर देखा गया तो पाया कि बिजली गिरने से जितेंद्र की मौत हो चुकी है। परिवार वालों द्वारा मृतक को तालाब से बाहर निकल गया और घटना के संबंध में स्थानीय अरवल थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अरवल, उप निरीक्षक श्री प्रकाश एवं उप निरीक्षक कमलेश सेंगर द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आगे की वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow