स्वर्गीय कुबेर लाल की पुण्य तिथि पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।

Hardoi News: कुबेर लाल जन सेवा संस्थान द्वारा स्वर्गीय कुबेर लाल की पुण्य तिथि के अवसर पर ग्राम शीतल गंज भूड़िया, ब्लॉक अहिरोरी....

Aug 5, 2025 - 13:18
Aug 5, 2025 - 20:49
 0  64
स्वर्गीय कुबेर लाल की पुण्य तिथि पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।
निरमा देवी (संचालिका )कुबेर लाल जन सेवा संस्थान, मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए चिकित्सक

Hardoi News: कुबेर लाल जन सेवा संस्थान द्वारा स्वर्गीय कुबेर लाल की पुण्य तिथि के अवसर पर ग्राम शीतल गंज भूड़िया, ब्लॉक अहिरोरी में एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुशल चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और नि:शुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। साथ ही, लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई।

शिविर में वरिष्ठ समाजसेविका व संस्थान की संचालिका निरमा देवी, डॉ. सोहिनी दीक्षित, डॉ. कलीम उल्ला कुरैशी, डॉ. राजीव श्रीवास्तव, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. अंशु वर्मा, डॉ. प्रगति सिंह सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा, अरविंद शुक्ला, अनुज सिंह, शीला, रेनू, रामेंद्र विक्रम सिंह, कुमकुम सिंह, रजनीश कुमार, चांदवी, मनोज कुमार, विजय प्रताप सिंह, संजय कुमार, प्राची पाल, राजेश कुमारी, अनुज कुमार गुप्ता, प्रधान गीता देवी, संजीव कुमार मिश्रा, संस्था के सदस्य प्रशांत गुप्ता, नितिन, गौरव ठाकुर, सुमित श्रीवास्तव, अमित कुमार, अमिता मिश्रा "मीतू", कमला गुप्ता, परी, नीलम वर्मा, सम्मानित ग्रामवासी व क्षेत्र की जनता ने भी इस आयोजन में हिस्सा लिया।

यह शिविर समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा, जिसने ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं को सुलभ बनाने में योगदान दिया।

Also Read- Hardoi : एक सीओ को नवीन दायित्व मिले, 3 के कार्यक्षेत्र में बदलाव और नई जिम्मेदारियां मिलीं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।