Hardoi : एक सीओ को नवीन दायित्व मिले, 3 के कार्यक्षेत्र में बदलाव और नई जिम्मेदारियां मिलीं

अंकित मिश्रा को नगर क्षेत्र (कोतवाली शहर, कोतवाली देहात, सुरसा थाने) के साथ-साथ वीआईपी सुरक्षा, व्यापारी सहायता प्रकोष्ठ, न्यायालय सुरक्षा, सीसीटीएनएस,

By INA News Desk
Aug 4, 2025 - 22:53
89 Views
Hardoi : एक सीओ को नवीन दायित्व मिले, 3 के कार्यक्षेत्र में बदलाव और नई जिम्मेदारियां मिलीं
एसपी नीरज कुमार जादौन
Advertisement
Advertisement

हरदोई : जिले में नए सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण के आगमन के बाद पुलिस उपाधीक्षकों के बीच कार्यों का नया बंटवारा किया गया है। जिला पुलिस प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे नए कार्य बंटवारे का पालन करें और इसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजें।

आलोक राज नारायण को शाहाबाद सर्किल (शाहाबाद, पाली, पचदेवरा, मझिला थाने) और पुलिस लाइन की जिम्मेदारी दी गई है। पहले शाहाबाद सर्किल की जिम्मेदारी संभाल रहे अनुज मिश्रा को अब क्षेत्राधिकारी कार्यालय का दायित्व सौंपा गया है।

अंकित मिश्रा को नगर क्षेत्र (कोतवाली शहर, कोतवाली देहात, सुरसा थाने) के साथ-साथ वीआईपी सुरक्षा, व्यापारी सहायता प्रकोष्ठ, न्यायालय सुरक्षा, सीसीटीएनएस, एलआईयू, भवन, साइबर थाना, मीडिया सेल, कंट्रोल रूम और सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी पहले की तरह बरकरार रखी गई है।

सत्येंद्र सिंह को हरपालपुर सर्किल (हरपालपुर, अरवल, लोनार, सवायजपुर, बेहटा गोकुल थाने) के साथ-साथ आंकिक, यातायात, मिशन शक्ति, महिला सहायता प्रकोष्ठ, परिवार परामर्श केंद्र, एंटी रोमियो, वन स्टॉप सेंटर, रानी लक्ष्मीबाई सेल, यूपी 112, डीसीआरबी, नारकोटिक्स सेल, अभियोजन, एएचटी, मॉनिटरिंग सेल, सम्मन सेल, फील्ड यूनिट, जन सूचना सेल, किशोर इकाई, चुनाव सेल, विशेष जांच प्रकोष्ठ, आईजीआरएस सेल, जन शिकायत प्रकोष्ठ और रिट सेल की जिम्मेदारी दी गई है, जो पहले भी उनके पास थीं। जिला पुलिस प्रशासन ने इस नए कार्य बंटवारे को तत्काल लागू करने और सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया है।

Also Click : Hardoi : सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप के बाद लूमामऊ ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की अनियमितताओं की जांच व पूर्व प्रधान सहित सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement