Hardoi News: 'ऑपरेशन स्माइल' के तहत 3 साल के बच्चे को आंध्र प्रदेश से किया बरामद, दो अभियुक्ता को किया गिरफ्तार। 

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि  बीती 21 फरवरी को थाना अतरौली जिला हरदोई के एक गांव निवासी महिला...

By INA News Desk
Mar 21, 2025 - 17:29
186 Views
Hardoi News: 'ऑपरेशन स्माइल' के तहत 3 साल के बच्चे को आंध्र प्रदेश से किया बरामद, दो अभियुक्ता को किया गिरफ्तार। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

हरदोई। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि  बीती 21 फरवरी को थाना अतरौली जिला हरदोई के एक गांव निवासी महिला द्वारा तहरीर के माध्यम से पुलिस को अवगत कराया गया था कि महिला अपने मायके एक शादी में शामिल होने के लिए आई थी जहां से उसका 3 वर्षीय पुत्र ऋतिक अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। महिला द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना अतरौली पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के संबंध में जानकारी मिलने पर जनपद के सुपर कॉप तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और बच्चों को बरामद करने के लिए चलाए जा रहे हैं अभियान को "ऑपरेशन स्माइल "नाम दिया गया। इस अभियान के तहत गठित पुलिस टीम द्वारा विभिन्न माध्यमों से बच्चों की बरामद की हेतु प्रयास किया जा रहा था। सर्विलांस के माध्यम से अपठित बच्चे ऋतिक के संबंध में उमाशंकर व अभय वर्मा की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा इनसे पूछताछ की गई।

शुरुआती पूछताछ में दोनों द्वारा पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया गया परंतु शक्ति दिखाने पर कुछ ही देर में आरोपी टूट गए और उन्होंने बताना शुरू कर दिया। आरोपियों द्वारा बताया गया कि कुल तीन बच्चे, जिनमें से दो जनपद सीतापुर एवं एक थाना अतरौली जनपद हरदोई से अपहृत किए गए हैं। आपको बता दें कि एक बच्चे आर्यन (3) को बीती 10 फरवरी एवं दूसरे बच्चे कार्तिक मौर्या (3) को थाना बिसवां जनपद सीतापुर से अपहृत किया गया था, को आरोपियों द्वारा सोनिया निवासी दिल्ली को दे दिया गया था। सोनिया द्वारा इन बच्चों को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की रहने वाली बिजली ,शारदा व हसीना को भेज दिया जाता था। जब पूछताछ के लिए पुलिस द्वारा सोनिया को बुलाया गया तो उसने बताया कि जो बच्चा हरदोई से चोरी किया गया है, उसे शारदा निवासी तेलंगाना के माध्यम से बेचने के लिए भेजा गया है।

सोनिया द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर टीम को बीते 14 मार्च को तेलंगाना रवाना के किया गया। पुलिस को पता लगा कि सोनिया द्वारा कुल तीन बच्चे चुराए गए हैं जिनमें से सीतापुर के दो बच्चे, जिनमें से एक को विजयवाड़ा में बेचा गया तथा हरदोई से चुराए गए बच्चे को शारदा नामक महिला के माध्यम से तेलंगाना के अज्ञात व्यक्ति को बेचा गया। बीती 19 मार्च को इन्हीं में से एक बच्चे ऋतिक को पुलिस द्वारा कुशल बरामद कर परिवार को सौंप दिया गया। 

परंतु सीतापुर से गायब दोनों बच्चों की बरामदगी न होने से एक पुलिस टीम आंध्र प्रदेश में ही रुकी थी। पुलिस टीम द्वारा इस गिरोह में शामिल गिरोह की दो अभियुक्ताओं पठान मुमताज उर्फ हसीना पत्नी पठान जानी निवासी अजीत सिंह नगर न्यू राज राजेश्वरी पेटा थाना अजीत सिंह नगर जनपद विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश एवं बिक्कोल बिजली पत्नी बिक्कोल  राजू उर्फ मोशे निवासी वॉटर टैंक वैदेही ईस्ट गोदावरी गडाला आंध्र प्रदेश को गिरफ्तार जब पुलिस टीम द्वारा गिरोह की महिलाओं से पूछताछ की गई। 

तो उन्होंने बताया की उन लोगों के द्वारा जिन बच्चों को चुराया जाना है, उन्हें चिन्हित कर उन स्थानों जहां के वह निवासी हैं,की  रेकी की जाती थी। रेकी के दौरान भी सावधानी बरती जाती थी कि जिनके परिजन गरीब हो और कानूनी कार्यवाही न कर सकें, ऐसे लोगों के बच्चों को गायब किया जाए। आरोपियों ने यह भी बताया की छोटे बच्चों को मोबाइल दिखाने का लालच एवं चॉकलेट देकर शादियों या भीड़भाड़ वाले स्थानों से गायब किया जाता था‌। इसके बाद बच्चों की फोटो खींचकर सोनिया उर्फ सुनीता को भेज दी जाती थी। रोचक बात यहां है कि बच्चों के रंग के आधार पर बच्चों की से कीमत तय की जाती थी और कीमत भी थोड़ी बहुत नहीं, पांच या 6 लाख। कीमत तय होने पर अभियुक्त सोनिया उर्फ सुनीता द्वारा बच्चों को दिल्ली से आंध्र प्रदेश या तेलंगाना भेजा जाता था।

Also Read- Hardoi News: 94 वर्षीय बुजुर्ग को DM का मिला आसरा, लेखपाल व कानूनगो निलंबित, साहब की न्यायोचित बात सुन भावुक हुए बुजुर्ग

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त जिन्हें जेल भेजा जा चुका है- अभय वर्मा पुत्र प्रदीप कुमार निवासी अलायपुर थाना सदरपुर जनपद सीतापुर, उमाशंकर पुत्र स्वर्गीय प्रेमचंद रावत निवासी ग्राम शाहपुर थाना महगवां जनपद लखनऊ, तथा सोनिया उर्फ सुनीता पत्नी राजकुमार शर्मा निवासी मंगोलपुरी नई दिल्ली। आपको बता दें कि अभियुक्ता पठान मुमताज उर्फ हसीना पर  तीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से एक थाना अतरौली जनपद हरदोई तथा दो जनपद सीतापुर में दर्ज  है एवं बिक्कोल बिजली पर हरदोई में एक तथा सीतापुर में दो मुकदमे दर्ज है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement