Hardoi News: 94 वर्षीय बुजुर्ग को DM का मिला आसरा, लेखपाल व कानूनगो निलंबित, साहब की न्यायोचित बात सुन भावुक हुए बुजुर्ग

उनके साथ हुई ज्यादती पर प्रहार करते हुए DM ने न्यायपूर्वक उन्हें आश्वस्त किया। इसी बीच उनकी बातों को सुन भावुक हुए DM ने बुजुर्ग से विश्वास भरे शब्दों में कहा कि 'दद्दा अब आपको दोबारा नहीं ...

By INA News Desk
Mar 19, 2025 - 21:47
235 Views
Hardoi News: 94 वर्षीय बुजुर्ग को DM का मिला आसरा, लेखपाल व कानूनगो निलंबित, साहब की न्यायोचित बात सुन भावुक हुए बुजुर्ग

बुजुर्ग के लड़खड़ाते पैरों को DM साहब का सहारा, लेखपाल व कानूनगो पर गिरी गाज, न्याय पाकर रो पड़े 94 वर्षीय बुजुर्ग

By INA News Hardoi.

हरदोई: 94 वर्षीय बुजुर्ग ने कभी नहीं सोंचा होगा कि उनके साथ हो रही बेइंसाफी की दास्तां जिले की कमान संभाल रहे साहब इस कदर सुन लेंगे। इसका बड़ा सबब यह था कि अभी तक अन्यायपूर्ण तरीके से उनकी कब्जाई जा रही जमीन को लेकर किसी अधिकारी ने उनकी एक न सुनी थी। थक हारकर आखिरकार बुजुर्ग DM साहब से न्याय की आस लेकर उनके दरबार पहुंचे तो फटाफट ही उन्हें न्याय मिल गया, साथ ही DM साहब ने उन्हें सम्मान दिया और उनकी बात को तसल्ली से सुना।

फिर उनके साथ हुई ज्यादती पर प्रहार करते हुए DM ने न्यायपूर्वक उन्हें आश्वस्त किया। इसी बीच उनकी बातों को सुन भावुक हुए DM ने बुजुर्ग से विश्वास भरे शब्दों में कहा कि 'दद्दा अब आपको दोबारा नहीं आना पड़ेगा। प्रशासन की टीम आपके पास आएगी और आपकी समस्या का समाधान होगा।' इन शब्दों को सुनकर बुजुर्ग की आंखों से खुशी के आंसू निकलने लगे।दरअसल, कलेक्ट्रेट कक्ष में जनसुनवाई के दौरान एक 94 वर्षीय बुजुर्ग के दाखिल होने और उनके साथ हो रही ज्यादती के बारे में जानकर वहां मौजूद हर कोई भावुक हो आया। जिला हरदोई के गांव धोधी निवासी बुजुर्ग शिवकरन द्विवेदी पुत्र स्व. सोमेश्वर द्विवेदी अपनी शिकायत के साथ-साथ दिल में भरोसा लेकर DM साहब के सामने पहुंचे और उन्हें सारी बात बताई।

Also Read: Kanpur News: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम कर रहे युवक को UP STF ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर।

उन्होंने लड़खड़ाती आवाज में कहा कि उनके खेत पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है, इसकी शिकायत वे 31 दिसंबर 2024 व 23 जनवरी 2025 को कर चुके हैं लेकिन हीलाहवाली करते हुए लेखपाल ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे पहले बुजुर्ग के कक्ष में आते ही DM साहब खड़े हो गए और सम्मान देते हुए उनकी बात सुनने लगे। बुजुर्ग ने इसके आगे सारी बात DM को बताई।पूरा मामला जानने के बाद DM ने बिना देरी किये तुरंत ही वर्चुअल माध्यम से SDM बिलग्राम से बात की और संबंधित लेखपाल की जबावदेही तय कर खेत की मेड़बंदी कराने का आदेश दे दिया। DM ने लापरवाही करने के एवज में लेखपाल व कानूनगो को निलंबित करने तथा नायब तहसीलदार, तहसीलदार सहित SDM को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के भी निर्देश दिए।

DM ने आदेश दिया कि पैमाइश कराने के बाद पत्थर लगाकर सीमा अंकित की जाए और कब्जेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इन सब आदेशों के बाद विश्वास दिलाते हुए DM साहब ने बुजुर्ग से कहा कि 'दद्दा अब आपको दोबारा नहीं आना पड़ेगा। प्रशासन की टीम आपके पास आएगी और आपकी समस्या का समाधान हो जायेगा।' DM साहब के न्यायोचित और विश्वस्त शब्दों को सुनकर बुजुर्ग की आंखें भर आईं। मानो उन्हें जीवन की सबसे बड़ी खुशी DM साहब ने दे दी। बाद इसके DM ने जिला सूचना अधिकारी के वाहन से बुजुर्ग को उनके घर तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow