Hardoi News: गाली-गलौज व मारपीट कर दुकान की चाबी और मोबाइल छीनने में पुलिस ने हिरासत में लिया। 

रणधीर की तहरीर के आधार पर कोतवाली शहर पर पंजीकृत किया गया। मामले में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों को गठित कर लगाया....

By INA News Desk
Apr 19, 2025 - 15:08
30 Views
Hardoi News: गाली-गलौज व मारपीट कर दुकान की चाबी और मोबाइल छीनने में पुलिस ने हिरासत में लिया। 


By INA News Hardoi.
शनिवार को रणधीर राठौर पुत्र सुरेन्द्र कुमार राठौर निवासी ग्राम फूलबेहटा कोतवाली शहर जनपद हरदोई द्वारा कोतवाली शहर पर तहरीर दी गयी कि विगत रात्रि में वादी अपने भाई के साथ दुकान बंद कर के घर जाते समय अल्लीपुर मार्ग पर काशीपुर मोड़ के निकट मोटरसाइकिल पर सवार 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रणधीर व रणधीर के भाई के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट कर उससे दुकान की चाबी व मोबाइल छीन लिये गये।

Also Read- Hardoi News: बारात में दो पक्षों में हुई मारपीट में पुलिस ने 4 को हिरासत में लिया।

इस सम्बन्ध में रणधीर की तहरीर के आधार पर कोतवाली शहर पर पंजीकृत किया गया। मामले में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों को गठित कर लगाया गया। इसी क्रम में कोतवाली शहर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित प्रकाश में आये अभियुक्त विपिन यादव पुत्र शिवशरण यादव निवासी बनई कोतवाली देहात जनपद हरदोई हिरासत में लिया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow